भोपाल

IMD ने जारी किया अलर्ट, दो दिन 10 जिलों में होगी बारिश, एक्टिव हुआ नया सिस्टम

IMD Big Alert : मौसम विभाग की ओर से सूबे के अंतर्गत आने वाले मालवा निमाड़ वाले क्षेत्र में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का खासा प्रभाव देखने को मिलेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 3:04 PM IST
IMD Big Alert

IMD Big Alert :मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश का आखिरी दौर है। दो दिन बाद फिर मौसम खुलेगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई होने की अधिक संभावना जताई जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से सूबे के अंतर्गत आने वाले मालवा निमाड़ वाले क्षेत्र में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। जिसकी वजह से उत्तरी मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे अरब सागर से नमी मिल रही है। इस मौसम प्रणाली की वजह से अगले दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 28 सितंबर के बाद मानसून कमजोर पड़ने लगेगा।

इन जिलों में अलर्ट

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ में तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में धूप खिली रहने का अनुमान जताया है।

कल कहां हुई बारिश

प्रदेश में कल गुरुवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश खंडवा में 45 मि.मी दर्ज की गई। इसके साथ ही, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, धार, बैतूल, रायसेन, रतलाम, खजुराहो, छिंदवाड़ा, नौगांव, नरसिंहपुर, बालाघाट और सिवनी में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

Updated on:
28 Oct 2024, 3:04 PM IST
Published on: