जानकारों का मानना है कि, सपने कभी निद्रावस्था में नहीं दिखते। ये जागने और सोने दोनो के बीच की तुरीयावस्था में दिखाई देते हैं। यहां जानिए सपने दिखने का सच...
भोपाल/ सपने मन की एक खास अवस्था होते हैं, जिसे देखते समय इंसान को लगता है कि, वही सच है। लेकिन ये एक आभास मात्र होता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि, सपने जागृत अवस्था में दिखाई नहीं देते, लेकिन जानकारों का मानना है कि, ये निद्रावस्था में भी नहीं दिखते। ये जागने और सोने दोनो के बीच की तुरीयावस्था में दिखाई देते हैं। जहां एक तरफ मनोचिकित्सक किसी भी सपने के दिखाई देने के पीछे खान-पान और बीमारियों को कारण मानते हैं। वहीं, हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनके जिम्मेदार ग्रह और राशियां होते हैं। ऐसा माना जाता है कि, वायु और जल तत्व के जातकों को ज्यादा सपने आते हैं। हालांकि, ज्यादातर सपनो का कोई अर्थ नहीं होता, लेकिन कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानने के लिए हम उत्सुक हो जाते हैं। हमें लगता है कि, हमसे इसका कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।
सिर्फ मन का विचार, या करा रहे हैं शुभ-अशुभ का आभास
ज्यादातर सपने मन का कोई विचार या बीमारियों के कारण उत्पन्न होता है। इस तरह सपने का कोई प्रभाव व्यक्ति के वर्तमान या भविष्य पर नहीं पड़ता या फिर काफी कम पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ सपने चेतावनी स्वरूप या सूचना स्वरूप होते हैं। ऐसे सपनों का काफी महत्व भी होता है। ये सपने भविष्य के प्रति आपको आगाह करते हैं और शुभ-अशुभ घटनाओं का आभास कराते हैं। ताकि, आप इनसे सतर्क होकर आने वाली समस्या का पहले ही कोई निराकरण निकाल लें। ऐसा माना जाता है कि, भोर में या अचानक दिखने वाले सपने आम तौर पर सत्य होते हैं। कई सपने ऐसे भी होते हैं, जिन्हें चाहकर भी हम भूल नहीं पाते, ऐसे सपनों की सच्चाई जानने की हमें काफी उत्सुक्ता भी रहती है। तो आइये ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से जानते हैं कुछ आम सपने और उनसे जुड़ी सच्चाई के बारे में...।
-जब सपने में दिखाई दे इंजेक्शन
कई लोगों को सपने में इंजेक्शन दिखाई देता है। ऐसे में या तो वो किसी को इंजेक्शन लगवाते देखते हैं या वो खुद ही इंजेक्शन लगवा रहे होते हैं। ऐसे में कई लोगों को उत्सुक्ता रहती है कि, आखिर अच्छा भला स्वास्थ होने के बावजूद उन्हें इंजेक्शन लगवाने की क्या आवश्यक्ता पड़ गई? इसपर अगर गौर किया जाए, तो हम कयास लगाएंगे कि, इंजेक्शन तो किसी बीमारी के कारण पीड़ित को उपचार के रूप में दिया जाता है। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में इसका जवाब इससे बिल्कुल उलट है। जाने माने ज्योतिष वीरेन्द्र रावल जी के मुताबिक, सपने में इंजेक्शन दिखना या लगना अशुभ माना जाता है। ये किसी बीमारी के आने से पहले का संकेत है।
-ये चीजें दिखना होती है बेहद शुभ
कुछ लोगों ने सपने में कमल का फूल, हाथी, बंदर, हंस या गाय देखी होगी। कई बार हमें ये उत्सुकता भी रहती है कि, हमने तो आज इनमें से कई भी चीज नहीं देखी फिर सपने में इसके दिखाई देने का क्या कारण है। सपने में इन सभी चीजों में से किसी एक का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ मौके के अनुसार भी निकाला जाता है। वैसे आमतौर पर इसके दो अर्थ होते हैं। या तो ये धन संपत्ति आने का संकेत होता है या फिर संतान प्राप्ति का सुख मिलने का संकेत होता है।