भोपाल

एमपी में IPS अफसरों को बड़ी सौगात, राज्य सरकार ने किया पदोन्नत

IPS officers- पुलिस अफसरों को पदोन्नत करने के आदेश, गृह विभाग ने बुधवार शाम को दी सौगात

2 min read
Dec 31, 2025
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (photo-patrika)

MP IPS : सन 2025 की विदाई बेला में मध्यप्रदेश के आईपीएस अफसरों को बड़ी सौगात मिली। राज्य सरकार ने कई पुलिस अफसरों को पदोन्नत कर दिया है। गृह विभाग ने बुधवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किए। विभाग ने 8 अलग-अलग पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। आशुतोष राय को स्पेशल डीजी बनाया गया है। इधर जबलपुर IG प्रमोद वर्मा को पदोन्न्त कर जबलपुर जोन का ADG बनाया गया है।

डीआईजी साइबर निरंजन बी वायंगणकर को आईजी साइबर के रूप में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। ए शियास को आईजी साइबर पुलिस मुख्यालय तथा ललित शाक्यवार को आईजी शिकायत और मानव अधिकार पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारियों को किया पदोन्नत, बढ़ाई जिम्मेदारियां

पुलिस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया

जिन पुलिस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया है उनमें सेनानी दूसरी वाहिनी एसएएफ ग्वालियर राकेश सगर, डीआईजी पीएचक्यू राघवेंद्र सिंह बेलवंशी, डीआईजी पीएचक्यू किरण लता केरकेट्टा, खंडवा एसपी मनोज कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो पीएचक्यू रियाज इकबाल, एसआरपी रेल भोपाल राहुल कुमार लोढा का नाम शामिल है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार एसपी जबलपुर संपत उपाध्याय, एसपी भिंड असित यादव, एसपी धार मयंक अवस्थी, डीसीपी जोन 2 नगरीय पुलिस भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी जोन 2 नगरीय पुलिस इंदौर कुमार प्रतीक, एसपी झाबुआ शिवदयाल और एसपी रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान को भी पदोन्नत किया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

ये भी पढ़ें

एमपी में बना बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

Updated on:
31 Dec 2025 11:48 pm
Published on:
31 Dec 2025 07:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर