भोपाल

एमपी के बड़े अफसर की मानसिक स्थिति खराब, पत्नी ने विभाग को लिखा पत्र

IFS- मध्यप्रदेश के एक बड़े अफसर की मानसिक स्थिति खराब है। उनकी पत्नी ने ही इस बात का खुलासा किया। जबलपुर के डीएफओ योजना विपिन पटेल द्वारा इस्तीफा देने के बाद पत्नी ने वन​ विभाग को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि पति की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होने से इस्तीफा दे दिया। डीएफओ की पत्नी […]

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
जबलपुर डीएफओ विपिन पटेल की मानसिक स्थिति पर पत्नी ने लिखा पत्र

IFS- मध्यप्रदेश के एक बड़े अफसर की मानसिक स्थिति खराब है। उनकी पत्नी ने ही इस बात का खुलासा किया। जबलपुर के डीएफओ योजना विपिन पटेल द्वारा इस्तीफा देने के बाद पत्नी ने वन​ विभाग को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि पति की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होने से इस्तीफा दे दिया। डीएफओ की पत्नी ने विभाग से पति का इस्तीफा मंजूर नहीं करने का भी आग्रह किया। पत्नी के इस आग्रह पर वन अधिकारियों ने डीएफओ विपिन पटेल से जवाब मांगा। इसके बाद उन्होंने भी अपना इस्तीफा वापस ले लिया।

डीएफओ विपिन पटेल एमपी कैडर के 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। वे अनेक जिलों में डीएफओ जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। आईएफएस विपि​न पटेल वर्तमान में डीएफओ वर्किंग प्लान के रूप में जबलपुर में पदस्थ हैं। उन्होंने 4 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें

जबलपुर में मां-बेटे ने मिलकर किया गुनाह, ट्राली बैग खोला तो हैरान रह गई पुलिस

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति ने इस्तीफा दिया

डीएफओ विपिन पटेल के इस्तीफे से विभाग में खलबली मच गई। पीसीसीएफ एंड हॉफ तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईएफएस अधिकारी के अचानक इस्तीफे से हैरान रह गए। इस बीच विभाग को डीएफओ विपिन पटेल की पत्नी का पत्र मिला। उन्होंने पीसीसीएफ एंड हॉफ को लिखे पत्र में बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति ने इस्तीफा दिया है। डीएफओ विपिन पटेल की पत्नी ने अपने पति का इस्तीफा मंजूर नहीं करने का आग्रह भी किया। इसपर पीसीसीएफ एंड हॉफ ने अधिकारी को मेल कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीएफओ विपिन पटेल ने इस्तीफा वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

Published on:
14 Feb 2026 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर