भोपाल

बड़ी सौगात: MP-UP के बीच बनेगा रेल कॉरिडोर, इन जिलों को होकर गुजरेगा

Rail Line Construction: पीएम गतिशक्ति योजना की समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश को बड़ा फोकस मिला। इन रेल लाइन प्रोजेक्ट पर खास चर्चा हुई, वहीं देशभर के रेल, मेट्रो और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
2 min read
Feb 26, 2026
jabalpur rail corridor rail line construction PM Gatishakti Yojana MP News
PM Gatishakti Yojana review meeting jabalpur rail corridor discussion (फोटो-Patrika.com)

MP News: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत बुधवार को देश के चुनिंदा इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। इसमें हवाई यातायात से लेकर रेल कॉरीडोर और अन्य विकास प्रोजेक्ट के अब तक के काम को देखा गया। इसमें मध्यप्रदेश, गुजरात, असम और के विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा हुई। पीएम गतिशक्ति योजना के नेटवर्क योजना समूह की इस बैठक में दो रेल, दो मेट्रो व एक हवाई अड्डा प्रोजेक्ट की समीक्षा हुई, जिसमें जहां काम की रफ्तार कम थी, वहां तेजी से काम के लिए कहा गया।

मप्र-उप्र का रेल कॉरीडोर

मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश के तहत जबलपुर में मानिकपुर-इटारसी के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन (Manikpur-Itarsi third rail line) की समीक्षा हुई। रेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में मानिकपुर और इटारसी के बीच 518.532 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित मार्ग चित्रकूट, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जैसे प्रमुख जिलों से होकर गुजरता है, जिससे उत्तरी और मध्य भारत को जोडऩे वाले एक महत्वपूर्ण गलियारे पर रेल संपर्क मजबूत होता है। प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन से परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने, नेटवर्क की मजबूती में सुधार होने और बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने तथा भीड़भाड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं की शुरुआत होने की उम्मीद है। भविष्य के यातायात के लिए इस रूट को अपग्रेड किया जाना है।

इन प्रमुख प्रोजेक्ट की भी समीक्षा

  • जालंधर कैंट-जम्मू तवी स्टेशन के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन (पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू की समीक्षा हुई। यह पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर 210.750 किमी लंबी लाइन होगी। प्रस्तावित मार्ग में 27 स्टेशन होंगे।
  • असम के डोलू-सिलचर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास प्रोजेक्ट की भी समीक्षा हुई। यह नेशनल हाईवे 27 के निकट रणनीतिक रूप से स्थित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास का प्रोजेक्ट है। इससे कछार जिले और आसपास सफर आसान होगा।
  • गुजरात में सूरत मेट्रो कॉरिडोर का प्रथम चरण सरौली से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर तक विस्तार प्रोजेक्ट है। 4.4 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड विस्तार में तीन स्टेशन शामिल हैं, जिनमें दो भावी स्टेशनों का भी प्रावधान है। (MP News)
Updated on:
26 Feb 2026 03:34 am
Published on:
26 Feb 2026 03:34 am