भोपाल

मध्यप्रदेश में जापान की 20 कंपनियां करेंगी निवेश, देखें लिस्ट

Japan Companies Invest in MP : मध्यप्रदेश में जापान की 20 नामी औद्योगिक सरकारी और निजी कंपनियां निवेश को इच्छुक हैं। इनमें टोक्यो और ओसाका में 10-10 कंपनियां कारोबार कर रही हैं। इनमें से कुछ भारत के साथ साझेदार हैं।

2 min read
Feb 02, 2025
Japan Companies Invest in MP

Japan Companies Invest in MP : मध्यप्रदेश में जापान की 20 नामी औद्योगिक सरकारी और निजी कंपनियां निवेश को इच्छुक हैं। इनमें टोक्यो और ओसाका में 10-10 कंपनियां कारोबार कर रही हैं। इनमें से कुछ भारत के साथ साझेदार हैं। सीमए डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने यह जानकारी जापान(Japan) यात्रा से लौटने के बाद दी। शनिवार शाम दिल्ली स्थित मप्र भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने बताया कि उन्होंने इन कंपनियों के मालिकों और प्रतिनिधियों समेत 500 से प्रमुख निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

इसकी शुरुआत 24 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे। 25 को समापन होगा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली चुनाव के मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि जनता ठान चुकी है, मान चुकी है झूठेलाल को जान चुकी है। वहीं सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) ने रविवार को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार किया।

टोक्यो की इन कंपनियों ने दिखाई रुचि

किटामुरा केमिकल्स: विशेष रसायन निर्माण इकाई लगाना।

निप्पॉन कोएई: जल संसाधन परियोजनाओं में सहयोग।

एप्सन: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में निवेश की संभावनाएं।

मित्सुई: नवीकरणीय ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल में निवेश।

हिताची: विद्युत उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करने पर विचार

नोकिया: आरएंडडी सेंटर की संभावनाएं।

सुमितोमो: मप्र में जापानी कंपनियों के निवेश को वित्तीय सहयोग।

सोजिटज: लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश संभावनाएं

यासुदा लॉजिस्टिक्स: डीएमआइसी कॉरिडोर में विशेष रुचि।

जापान लॉजिस्टिक्स: कोल्ड चेन और वेयरहाउसिंग में निवेश।

ओसाका की कंपनियां

युमेया-हाचिमन: पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क में यूनिट।

याहाता: ऑटो सेक्टर के लिए विशेष उपकरण।

अल्पाइन जापान: कार इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट, ईवी कंपोनेंट्स।

मिकी कॉर्पोरेशन: आयुर्वेदिक और हर्बल कॉस्मेटिक्स।

डायोस: जापानी कंपनियों के लिए औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।

ओसाका गैस: क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट।

कोइजुमी अपैरल: टेक्सटाइल पार्क

मोराबु हांशिन: औद्योगिक सेवाएं और प्रबंधन सलाहकार

कुबोटा: कृषि मशीनरी निर्माण। किसान प्रशिक्षण केंद्र

कंसाई पेंट: विशेष औद्योगिक पेंट्स और कोटिंग्स, आरएंडडी सेंटर।

Published on:
02 Feb 2025 04:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर