भोपाल

एमपी में गेहूं खरीदी पर गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री के निवास पर बैठने का ऐलान किया

Jitu Patwari- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार को बारदाने उपलब्ध करा गेहूं खरीदी शुरु कराने की मांग की

2 min read
Apr 01, 2026
Jitu Patwari announces a hunger strike regarding wheat procurement in MP - File Pic

Jitu Patwari- मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख और बढ़ गई है। प्रदेश में अब 10 अप्रेल से खरीदी चालू होगी। इधर किसानों का सब्र टूट रहा है। ज्यादातर जगहों पर कटाई हो चुकी है और फसल बिकने के लिए तैयार है। गेहूं खलिहानों में पड़ा है जिसे सुरक्षित रखना भी किसानों को महंगा पड़ रहा है। हाल ये है कि कई किसान मजबूरी में व्यापारियों को 7 सौ- 8 सौ प्रति क्विंटल कम रेट पर गेहूं बेच रहे हैं। इसपर प्रदेश की सियासत भी गरमा उठी है। बताया जा रहा है कि बारदानों की कमी के कारण प्रदेश सरकार गेहूं खरीदी बढ़ा रही है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश सरकार को बारदाने उपलब्ध करा गेहूं खरीदी शुरु कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास के सामने उपवास पर बैठने की भी बात कही है।

मध्यप्रदेश में इस साल गेहूं की रिकार्ड पैदावार होने की बात कही जा रही है कि लेकिन इसकी सरकारी खरीदी रुकी हुई है। इसको लेकर नित नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने एक बार फिर गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। प्रदेश में अब 10 अप्रैल से खरीदी शुरु करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

भोपाल के इस अस्पताल में न्यूनतम शुल्क में होगी कैंसर और श्वास रोगों की सटीक पहचान

गेहूं खरीदी के लिए कैबिनेट समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक सोमवार को हुई थी जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से राज्य में गेहूं उपार्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में गेहूं की खरीदी का कार्य 10 अप्रैल से प्रारंभ करने का निर्णय लिया। कैबिनेट समिति ने प्रदेश के शेष संभागों में उपार्जन कार्य 15 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि बैठक में वैश्विक परिदृश्य, विशेष रूप से मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाद्यान्न आपूर्ति एवं भंडारण व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।

प्रदेश में गेहूं खरीदी दरअसल बारदानों की कमी के कारण रुकी है। मंडियों में पर्याप्त बारदाने ही नहीं हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश ने इसकी सप्लाई नहीं की है। बारदानों की कमी के कारण गेहूं की सरकारी खरीदी शुरु नहीं होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे उनका आक्रोश बढ़ रहा है।

किसानों की नाराजगी और दिक्कत को देखते हुए कांग्रेस नेता आगे आए हैं। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए बारदानों के ​लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के निवास के सामने उपवास करने का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एमपी में बारदाने उपलब्ध करा गेहूं खरीदी शुरु करने की मांग की।

कृषि मंत्री के भोपाल निवास के सामने उपवास पर बैठूंगा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस संबंध में ट्वीट किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

मप्र की मंडियों में गेहूं के लिए बारदाने का पर्याप्त प्रबंध नहीं हुआ तो मैं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल निवास के सामने उपवास पर बैठूंगा!

ये भी पढ़ें

भोपाल के बड़ा तालाब पर अफसरों-रसूखदारों का कब्जा, फार्म हाउस भी का​टकर बेचे

Published on:
01 Apr 2026 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर