1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के उपमुख्यमंत्री बोले- किसानों के लिए रखे 90 हजार करोड़, सीधे बैंक खातों में पहुंचा रहे राशि

Jagdish Devda- उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है प्रदेश सरकार

2 min read
Google source verification
Deputy Chief Minister Jagdish Devda stated that the MP government is dedicated to the farmers

Deputy Chief Minister Jagdish Devda stated that the MP government is dedicated to the farmers ( File Photo Patrika )

Jagdish Devda - मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके ​अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा Jagdish Devda ने मंगलवार को नीमच जिले के जावद में यह बात कही। वे जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंडी प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र किया। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि किसानों के लिए इस बार सरकार ने बजट में पूरे 90 हजार करोड़ रुपए रखे हैं। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किसान सम्मान निधि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खातों में यह राशि पहुंचा रहे हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 90 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। कृषि बजट में किया गया यह प्रावधान किसानों के कल्याण और कृषि विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि और किसानों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीकों और नई पद्धतियों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और कम लागत वाली खेती की दिशा में ऐसे कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किसानों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने जो भी नई तकनीकें और अनुभव प्राप्त किए हैं, उन्हें अपनी खेती में लागू करें। इससे फसल का उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत को भी कम किया जा सके।

किसान सम्मान निधि के जरिए खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई

केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। इनका उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक के नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है।

जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने
किसानों को आधुनिक तकनीक व ज्ञान के साथ खेती को और अधिक समृद्ध बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन समारोह में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार, अनिरूद्ध मारू सहित अनेक​ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।