भोपाल

पीढ़ियों से रह रहे परिवारों को उजाड़ने का आरोप, जीतू पटवारी बोले- सड़क से सदन तक जारी रहेगी कार्रवाई

Jitu Patwari Attack : भोपाल के 599 जनता क्वार्टर और इंदौर के 62 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गरीब परिवारों को बिना पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर करने का आरोप लगाते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 3:55 PM IST
Jitu Patwari Attack
बुलडोजर कार्रवाई पर जीतू पटवारी ने पूछे सवाल (फोटो सोर्स: Jitu Patwari Facebook)

MP News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित 35 साल पुराने 599 जनता क्वार्टर और इंदौर में स्थित गरीबों के मकानों पर बुलडोजर एक्शन लिए जाने पर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है। हालही में भोपाल की कार्रवाई को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध जताने पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब भोपाल और इंदौर में जारी कार्रवाई पर ऐतराज जताते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

सोशल मीडिया पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, एक तरफ सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग को घर देने के वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ हजारों परिवारों के सिर से छत छीनी जा रही है।

गरीबों के साथ ये कैसा न्याय? पटवारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजधानी भोपाल और आर्थिक नगर इंदौर में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने लिखा कि, भोपाल में 35 साल पुराने 599 मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जबकि इंदौर में 62 घरों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सवाल उठया कि, गरीबों के साथ ये कैसा न्याय है?

पटवारी का हमला

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि, जिन घरों में लोगों की पीढ़ियां गुजर गईं और जिन दुकानों से परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी, उन्हें उजाड़ने से पहले प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। न तो मकान का इंतजाम किया गया, न ही रोजगार की चिंता की गई, न पर्याप्त आर्थिक सहायता दी गई और न ही पुनर्वास की कोई पुख्ता व ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।'

सड़क से सदन तकमुखर विरोध की चेतावनी

सरकार की कार्यप्रणाली को अमानवीय बताते हुए जीतू पटवारी ने सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे पर मुखर विरोध करने की चेतावनी दी है। पटवारी ने तीखे शब्दों में पूछा कि, क्या सरकार की नजर में गरीब केवल आंकड़े मात्र हैं और क्या सत्ता के बुलडोजर के सामने इंसानियत की कोई कीमत नहीं बची है? उन्होंने स्पष्ट किया कि गरीबों को बेघर करने की सरकारी कोशिशों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई के खिलाफ निर्णायक व मुखर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Updated on:
23 Nov 2026, 3:55 PM IST
Published on: