सोमवार की शाम शहर के व्यस्ततम इलाके माने जाने वाले एमपी नगर आ रहे कार्यकर्ताओं को भेल चौराहे पर बारी पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया है।
21 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के जंबूरी मैदान से निकलकर अब ये आंदोलन सड़क पर आने लगा है। सोमवार की शाम शहर के व्यस्ततम इलाके माने जाने वाले एमपी नगर आ रहे कार्यकर्ताओं को भेल चौराहे पर बारी पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया है। पुलिस ने स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कार्रवाई की। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए।
इस संबंध में करणी सेना के मध्य प्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने मीडिया बातचीते के दौरान कहा कि, हम आरक्षण खत्म करने की मांग नहीं कर रहे हैं और न ही एट्रोसिटी एक्ट खत्म करने की किसी उम्मीद लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, करणी सेना दोनों ही कानूनों में कुछ बदलाव चाहती है, ताकि सवर्णों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
सड़कों पर उतरकर शुरु की मांग
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में रविवार को जंबूरी मैदान में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं। सोमवार को ये लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। इन्हें एक ही दिन के लिए भोपाल में रहने की अनुमति दी गई थी।
लंबे समय मोबाइल चलाने वाले ध्यान दें : हाथ में ब्लास्ट हुआ फोन