1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनसेवा को सलाम : सड़क किनारे ठंड से कांप रहा था बुजुर्ग, गश्त पर निकले SDOP ने पहनाई अपनी टोपी और मौजे

ठंड से कांप रहे बुजुर्ग क्लीनर को एसडीओपी ने पहनाए मौजे और देशभक्ति जनसेवा लिखी अपनी ऊनी टोपी। हर कोई कर रहा सेवा को सलाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 7:56 PM IST

News

जनसेवा को सलाम : सड़क किनारे ठंड से कांप रहा था बुजुर्ग, गश्त पर निकले SDOP ने पहनाई अपनी टोपी और मौजे

गुंडे बदमाशों पर नकेल कसने वाली ग्वालियर पुलिस भीषण ठंड के दिनों में समाज सेवा के कारय भी कर रही है। इसी के चलते बीती रात कड़ी ठंड के बीच शहर के एबी रोड पर एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल ने हाइवे किनारे ठंड से कांप रहे बुजुर्ग को अपनी ऊनी टोपी और मौजे पहना कर ठंड से बचाने का कार्य किया। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

इस संबंध में एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया की वो रात के समय गश्त पर निकले थे। रात में ठंड भी बेहद ज्यादा थी, इसी बीच पनिहार टोल के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति ठंड से कांप रहा था। उसके पास बरसाती रखी थी। आग भी सुलग रही थी। लेकिन, ये इंतजाम भीषण ठंड से बचाने के लिए नाकाफी था। कुछ रोटियां भी बुजुर्ग के पास रखी हुई थी, जिसे वो खाने की तैयारी तो कर रहा था, लेकिन और की बूंदों से वो रोटियां भी पूरी गीली हो चुकी थीं।

यह भी पढ़ें- रेत माफियाओं के बुलंद हौंसले : पुलिस से मारपीट कर छुड़ाने लगे अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल


इस हाल में सड़क किनारे मिला था बुजुर्ग

इस हालत में बुजुर्ग को सड़क किनारे देखकर पूछा तो पता चला वो ट्रक पर नौकरी करता है। उसे श्योपुर जाना था। ड्राइवर से उसकी अनबन हो गई थी। इसलिए ड्राइवर उसे सड़क किनारे ही छोड़कर चला गया है। ढाबे वाले ने उसे चार रोटी और कुछ सब्जी दे दी थी। इसमें दो रोटी उसने खाई और दो अगले दिन के लिए बचाकर रख ली हैं। हालांकि, उसे ठंड में कंपकपाते देख मार्ग से गुजरने वाले किसी ट्रक चालक ने बरसाती और एक शाल भी दे दिया था। उसके सहारे ही वो रात काटने की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें- कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लोगों में डर, फिर भी मांग के बावजूद नहीं मिले बूस्टर डोज


रात को झोंपड़ी में सुलवाया, सुबह घर के लिए कराया रवाना

एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि, बुजुर्ग को ठंड से बचाने के लिए अपनी पुलिस टीम से आग भी जलवाई गई, जिससे उसे कुछ राहत तो मिली, लेकिन फिर भी वो कमजोर इतना था कि, उसकी कंपकंपी कम होने का नाम नहीं ले रही थी, जिसे देखते हुए संतोष पटेल नें उसे देशभक्ति जनसेवा लिखी ऊनी टोपी और मौजे पहना दिए। यही नहीं कुछ देर बाद उन्होंने टोल टैक्स के पास स्थित झोंपडी में उसके लिए व्यवस्था कराई बाद में उसे वहां ले जाकर सुलवाया। यहीं नहीं, एसडीओपी सवेरे से उसके लिए नाश्ता लेकर भी पहुंचे । यहां उसे पहले नाश्ता कराया फिर, श्योपुर की ओर जा रहे एक वाहन में बैठाकर उसे रवाना भी कर दिया।