1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लोगों में डर, फिर भी मांग के बावजूद नहीं मिले बूस्टर डोज

मांग के बाद नहीं मिले स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के डोज। जिले भर में कहीं भी नहीं हो रहा टीकाकरण।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 7:07 PM IST

News

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लोगों में डर, फिर भी मांग के बावजूद नहीं मिले बूस्टर डोज

देश में कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ-7 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग को भोपाल से अभी तक कोरोना के डोज नहीं मिल पाए हैं। डोज लगवाने से रहे गए लोग अब अस्पतालों में पूछने जा रहे हैं कि, बूस्टर और अन्य डोज कब लगेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोविशील्ड, कोवैक्सीन, कार्बोवेक्स के डोज की डिमांड की गई है, लेकिन अब तक कोई भी वैक्सीन विभाग को नहीं मिल पाई है। इसके चलते जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन बंद है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण शुरू करने के लिए गत दिसंबर माह में भोपाल से विभिन्न करीब 10 हजार डोज मांगे गए थे। लेकिन, अभी तक जिला अस्पताल को डोज नहीं मिले हैं। जबकि, जिले में बूस्टर से लेकर बच्चों को डोज लगना बाकी है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया 'खेलो इंडिया' का थीम सॉन्ग, आप भी देखें वीडियो


अब तक जिले में कितने लगे लोगों को डोज

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 16 जनवरी 2021 से जिले में वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। इसमें अधिकारी, कर्मचारियों से लेकर आम लोगों को 4 लाख 87 हजार 285 को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अभी तक 4 लाख 78 हजार 438 को प्रथम, 4 लाख 42 हजार 748 को दूसरा डोज लगा है। वहीं, 1 लाख 12 हजार 722 को प्रिकॉशन वैक्सीन लग पाई है। इस तरह जिले में सभी प्रकार की वैक्सीनेशन को मिलाकर 10 लाख 33 हजार 908 नागरिकों को डोज लग चुके हैं। मगर हरदा, खिरकिया, टिमरनी और हंडिया क्षेत्र में 3 लाख 30 हजार 26 लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग पाए हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना के नए वैरिएंट से बचने के लिए लोग अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास कोई भी डोज उपलब्ध नहीं होने से टीकाकरण केंद्र बंद पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- फुटपाथ को 'तिरंगे' के रंग से रंगा- VIDEO, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप


क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

इस संबंध में हरदा जिला अस्पताल के सीएमएचओ एचपी सिंह का कहना है कि, कोरोना के डोज नहीं होने से वैक्सीनेश अभी बंद है। भोपाल से कोविशील्ड, कोवैक्सीन और कार्बोवेक्स डोज की मांग की गई है। संभवत: सोमवार को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।