1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर छाया ‘खेलो इंडिया’ का थीम सॉन्ग, आप भी देखें वीडियो

- सोशल मीडिया पर छाया 'खेलो इंडिया' का थीम सॉन्ग- 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' लोगों को आ रहा पसंद- मशहूर गायक शान की आवाज में है थीम सॉन्ग- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ पर लॉन्च हुआ था सॉन्ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 6:39 PM IST

News

सोशल मीडिया पर छाया 'खेलो इंडिया' का थीम सॉन्ग, आप भी देखें वीडियो

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के पांचवें संस्करण की मेजबानी मध्य प्रदेश की ओर से शनिवार की शाम राजधानी भोपाल के शौर्य स्‍मारक से जोर शोर के साथ की गई। रंगारंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खेलों के शुभंकर 'आशा' का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मशाल और थीम सांग 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' भी लांच किया गया। अब खेलो इंडिया का ये थीम सॉन्ग सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि, खेलो इंडिया की मशाल को अमरकंटक नाम दिया गया है, जिस पर मां नर्मदा की आकृति भी उकेरी गई है। वहीं, रोमांचित करते वाले थीम सांग 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' को मशहूर गायक शान ने अपनी आवाज दी है। इस खबर में आप भी रोमांच से भरपूर इस गाने को सुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- फुटपाथ को 'तिरंगे' के रंग से रंगा- VIDEO, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

गौरतलब है कि, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पांचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश के 8 शहरों जिनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा बनाए गए हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतरराष्‍ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय आफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वालंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात किये गए हैं।

यह भी पढ़ें- महाकाल दर्शन करने पहुंचे सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, बोले- महाकाल लोक ने मन मोह लिया


पढ़ो भी और खेलो भी : शिवराज

खेलो इंडिया कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुक्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि, मध्य प्रदेश के लिए ये महीना 'गोल्डन मंथ' के बराबर है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेटर्स मीट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इस माह में एक साथ हो रहा है। इस समय पूरा प्रदेश खेलमय है। गाँवों, शहरों-कस्बों में खेलों का आयोजन हो रहा है। मध्य प्रदेश पूरे उत्साह और उमंग से भरा है। खेल उत्साह, उमंग, आनंद, नृत्य और मस्ती है। खेल सचमुच में जिंदगी है और जिंदगी भी एक खेल ही है। इसलिए पढ़ो भी, खेलो भी। भोपाल खेलों का हब बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह कार्यक्रम अद्भुत होगा। हम पूरी शिद्दत से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।