1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकाल दर्शन करने पहुंचे सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, बोले- महाकाल लोक ने मन मोह लिया

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन और रुद्राभिषेक पाठ किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 3:25 PM IST

News

महाकाल दर्शन करने पहुंचे सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, बोले- महाकाल लोक ने मन मोह लिया

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में दुनियाभर से विदेशी मेहमान शामिल हुए हैं। खास बात ये है कि, यहां पहुंचने वाले कई प्रवासी मेहमान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का। रविवार को राष्ट्रपति संतोखी अपने परिवार के साथ महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां न सिर्फ उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए, बल्कि रुद्राभिषेक पाठ भी किया। इसके बाद उन्होंने ई - कार्ट की मदद से महाकाल लोक का भ्रमण भी किया।

आपको बता दें कि, इन दिनों लगातार प्रवासी भारतीय इंदौर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के साथ साथ उज्जैन भी पहुंच रहे हैं। सूर्य नाम के राष्ट्रपति भी यहां पर पहुंचे और नंदी द्वार से महाकाल लोक में प्रवेश करने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ महाकाल लोक का भ्रमण कर यहां लगी मूर्तियों की कहानियों के बारे में जाना। यहां चांदी द्वार से उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक भी किया। मंदिर समिति की ओर से राष्ट्रपति का सम्मान भी किया गया।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फिर बड़ा आरोप, बोले- चंबल के लुटेरों से भी बड़ी लुटेरी है सरकार, बताई ये वजह


भस्म आरती में प्रवासी मेहमान

मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आज सुबह की भस्म आरती के दौरान भी बड़ी संख्या में प्रवासी मेहमान महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इसमें दुबई और कतर से आए 12 सदस्यों की टीम भी शामिल थी। मंदिर समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं को देखकर आने वाले सभी मेहमान खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चमत्कारी है ये समाधि स्थल : यहां लगता है भूतों का मेला, परिक्रमा करने से दूर होती हैं प्रेत बाधाएं