1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चमत्कारी है ये समाधि स्थल : यहां लगता है भूतों का मेला, परिक्रमा करने से दूर होती हैं प्रेत बाधाएं

- देश में प्रसिद्ध है श्री गुरु साहब बाबा संत देव समाधि स्थल- पौष पूर्णिमा पर निशान चढ़ाकर किया गया मेले का शुभारंभ- देशभर में बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं श्रद्धालु- मान्यता- यहां परिक्रमा करने से दूर होती हैं प्रेत बाधाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jan 2023, 5:07 PM IST

News

चमत्कारी है ये समाधि स्थल : यहां लगता है भूतों का मेला, परिक्रमा करने से दूर होती हैं प्रेत बाधाएं

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मलाजपुर के प्रसिद्ध गुरु साहब बाबा संत देव जी समाधि स्थल पर रविवार को पौष पूर्णिमा के मौके पर निशान चढ़ाकर विधिवत पुजन अचर्न कर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े, जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं।

जिले के अंतर्गत आने वाले चिचोली तहसील मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी पर मलाजपुर ग्राम में पूरी श्रद्धा, धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा के बीच पौष पूर्णिमा पर गुरु साहब बाबा समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा माथा टेक कर अपनी मन्नतें मांगने का सिलसिला चल रहा है।

यह भी पढ़ें- नवजात को जन्म देकर अस्पताल से फरार हुई नाबालिग मां, बिलख बिलखकर बच्चे ने दम तोड़ा


यहां लगता है भूतों का मेला

ऐसी मान्यता है कि, गुरु साहब समाधि स्थल पर प्रेत बाधा से ग्रस्त व्यक्ति को ले जाकर समाधि स्थल की परिक्रमा कराने से बीमार शख्स प्रेत बाधा मुक्त हो जाता है। सदियों से ये चमत्कार लोग अपने सामने यहां देखते आ रहे हैं। गुरु साहब बाबा दरबार पवित्र धार्मिक स्थल मलाजपुर में विगत 400 से अधिक वर्षो से पौष पूर्णिमा पर मेला लगता आ रहा है। मेले में देश भर से लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचते हैं। गुरू साहब दरबार में भूतों का मेला भी लगता है, जहां भगत झाड़ू से मार - मार कर लोगों को प्रेत बाधा से मुक्त कराते हैं।

यह भी पढ़ें- इस इलाके में घूम रहा है खूंखार तेंदुआ, लोगों के लिए अलर्ट जारी