1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवजात को जन्म देकर अस्पताल से फरार हुई नाबालिग मां, बिलख बिलखकर बच्चे ने दम तोड़ा

- नाबालिग किशोरी का हुआ प्रसव- नवजात शिशु को वार्ड में छोड़कर हुई फरार- अस्पताल में भर्ती नवजात ने दम तोड़ा- नबालिग और परिजन की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jan 2023, 1:51 PM IST

News

नवजात को जन्म देकर अस्पताल से फरार हुई नाबालिग मां, बिलख बिलखकर बच्चे ने दम तोड़ा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी का प्रसव हुआ है। जन्म के बाद नाबालिग लड़की नवजात शिशु को वार्ड में ही छोड़कर परिजन के साथ अस्पताल से फरार हो गई। वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती नवजात ने दम तोड़ दिया है। फिलहाल, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद अब पुलिस, नाबालिग और उसके परिजन की तलाश में जुट गए हैं।

संजय गांधी अस्पताल में 6 जनवरी को एक 16 वर्षीय किशोरी को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था। 7 तारीख को किशोरी ने अस्पताल में एक नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे को वार्ड में छोड़कर किशोरी परिजन समेत लापता हो गई। बिस्तर में अकेले पड़े नवजात शिशु को देखकर अस्पताल के कर्मचारियों ने जब परिजन की तलाश की तो उनका कोई पता नहीं चला। उसे बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर : अबतक 2000 सुअरों की मौत, इंफेक्शन रोकने के लिए 'किलिंग प्लान' तैयार


वरना पुलिस करेगी नवजात का अंतिम संस्कार

घटना की सूचना एसजीएमएच चौकी पुलिस को दी गई है। किशोरी ने अपना पता सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र का लिखाया है। घटना की जानकारी रामपुर नैकिन थाने को दी गई। पुलिस जब संबंधित पते पर पहुंची तो उसके घर में ताला बंद था और पूरा परिवार लापता मिला। अभी तक किशोरी और उसके परिजन को कोई पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि, किशोरी के साथ बलात्कार हुआ था और घटना को छिपाने के उद्देश्य परिजन जन्म के बाद नवजात शिशु को वार्ड में छोड़कर लापता हो गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। अगर परिजन का पता नहीं चलता तो पुलिस ही बच्चे का अंतिम संस्कार करेगी।

यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही : कड़ाके की ठंड में नसबंदी कर महिलाओं को ठंड फर्श पर लेटाया


2 माह पूर्व भी हो चुकी है घटना

संजय गांधी अस्पताल में नाबालिग किशोरी के प्रसव का यह कोई पहला मामला नहीं है। 2 माह पहले भी एक किशोरी का प्रसव हुआ था जो जन्म के बाद नवजात शिशु को वार्ड में छोड़ कर चली गई थी। उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई हैं, जिसके द्वारा नाबालिग किशोरी के प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।