1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही : कड़ाके की ठंड में नसबंदी कर महिलाओं को ठंड फर्श पर लेटाया

पीड़ित महिलाओं के परिजन द्वारा आपत्ति जताने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jan 2023, 5:25 PM IST

News

जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही : कड़ाके की ठंड में नसबंदी कर महिलाओं को ठंड फर्श पर लेटाया

एक तरफ जहां मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तमाम दावे कर रही है तो वहीं जमीन पर इन्हीं स्वास्थ सेवाओं की हालत बेहद दयनीय है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला कटनी के जिला अस्पताल में। यहां कड़कड़ाती ठंड में नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला को जमीन पर ही लिटाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं के परिजन द्वारा आपत्ति जताने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

आपको बता दें कि, एक तरफ तो मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर लगातार प्रयास करने में जुटी हुई है। लेकिन, शासन - प्रशासन भी आए दिन इन प्रयासों का पलीता लगा रहे हैं। विभाग सरकार के आदेशों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इससे आए दिन स्वास्थ सेवाएं प्रभावित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार स्वास्थ सेवा में लापरवाही का मामला कटनी जिला अस्पताल से सामने आया है, जहां 45 वार्डों से महिलाओं को लाया गया था। जिला अस्पताल में 32 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़ें- जैन मंदिर में चोरी: 3 चांदी के क्षत्र, 4 अष्टधातु मूर्तियां समेत दान पेटी भी ले उड़े चोर, जैन समाज में आक्रोश


परिजन की आपत्ति पर अस्पताल प्रबंधन ने साधी चुप्पी

ऑपरेशन करने के बाद महिलाओं को पलंग तक नसीब नहीं हो सका। यहां तक कि, इन्हें ठंड की मार से बचने के लिए अपने घरों से ही कंबल - रजाई लेकर आना पड़ा। आपको बता दें कि, इन दिनों जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहां मरीजों को जमीन पर रखा गया। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में महिलाएं ठिठुर रही है। इसे लेकर परिजन ने आपत्ति जताई है, वहीं अस्पताल प्रबंधन इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है।

यह भी पढ़ें- रीवा प्लेन क्रैश मामला : हादसे की जांच करने 3 राज्यों से आए दल, ब्लैक बॉक्स समेत इस बात की जांच शुरु