1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैन मंदिर में चोरी: 3 चांदी के क्षत्र, 4 अष्टधातु मूर्तियां समेत दान पेटी भी ले उड़े चोर, जैन समाज में आक्रोश

जैन मंदिर में शुक्रवार की रात को चोरों ने एक जैन मंदिर से 3 चांदी के क्षत्र, 4 अष्टधातु मूर्तियां समेत दान पेटी तक चुराकर फरार हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jan 2023, 5:03 PM IST

News

जैन मंदिर में चोरी: 3 चांदी के क्षत्र, 4 अष्टधातु मूर्तियां समेत दान पेटी भी ले उड़े चोर, जैन समाज में आक्रोश

मध्य प्रदेश के मंदिरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दमोह जिले के हटा से सामने आया है। यहां एक जैन मंदिर में शुक्रवार की रात को चोरों ने एक जैन मंदिर से 3 चांदी के क्षत्र, 4 अष्टधातु मूर्तियां समेत दान पेटी तक चुराकर फरार हो गए हैं। इस वारदात के बाद से जैन समाज में आक्रोश है। वहीं, पुलिस द्वारा जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि, हटा के बड़ा जैन मंदिर परिसर में स्थित सराफ जैन मंदिर में शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने जैन मंदिर में वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर से 3 चांदी के क्षत्र जिसकी कीमत लगभग 1 से 1.50 लाख रुपए थी। वहीं अनमोल अष्टधातु से निर्मित 4 प्रतिमाएं जो शांतिनाथ, पारसनाथ, आदिनाथ, महावीर स्वामी की प्रतिमाएं शामिल हैं। मंदिर में चोरी की घटना से जैन समाज में रोष व्यक्त करते हुए चोरों को तत्काल पकड़कर कारर्वाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- रीवा प्लेन क्रैश मामला : हादसे की जांच करने 3 राज्यों से आए दल, ब्लैक बॉक्स समेत इस बात की जांच शुरु


जैन समाज में आक्रोश

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पटेरा थाना पुलिस बल, हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। जहां बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। फिलहाल, सराफ मंदिर में ताला लगा दिया गया है। वहीं, एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर का कहना है कि, सागर से कल स्पेशल टीम आने के बाद अत्यंत बारीकी से मंदिर परिसर के अंदर का निरीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली - जबलपुर के बाद ग्वालियर में कार का कहर : बेकाबू कार ने बाइक और मोपेड सवार को 50 फीट रौंदा, देखें CCTV