1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा प्लेन क्रैश मामला : हादसे की जांच करने 3 राज्यों से आए दल, ब्लैक बॉक्स समेत इस बात की जांच शुरु

रीवा प्लेन क्रैश मामले में 3 राज्यों से जांच टीम उमरी गांव पहुंच गई है। टीम इस हादसे के कारणों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jan 2023, 4:21 PM IST

News

रीवा प्लेन क्रैश मामला : हादसे की जांच करने 3 राज्यों से आए दल, ब्लैक बॉक्स समेत इस बात की जांच शुरु

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के अंतर्गत आने वाले चोरहटा थाना इलाके के उमरी गांव में गुरुवार की देर रात एक ट्रेनी प्लेन के क्रैश होने से मैन पायलट की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि प्रशिक्षण ले रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, अब इस मामले में 3 राज्यों से जांच टीम मौके पर पहुंची है। टीम इस हादसे के कारणों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी से महज 1 किलोमीटर दूर उमरी गांव में प्रशिक्षण दे रहा 2 सीटर प्रशिक्षण विमान क्रैश होने से मैन पायलट कैप्टन विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, प्रशिक्षण ले रहा छात्र सोनू यादव को गंभीर चौटें आई हैं। घायल का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली - जबलपुर के बाद ग्वालियर में कार का कहर : बेकाबू कार ने बाइक और मोपेड सवार को 50 फीट रौंदा, देखें CCTV


तीन राज्यों की टीम जांच में जुटी

वहीं, अब इस मामले की बारीकी से जांच करने तीन टीमें दिल्ली, मुंबई और भोपाल से घटना स्थल पर पहुंची हैं। टीम शुक्रवार की शाम रीवा पहुंची, लेकिन तबतक अंधेरा हो चुका था, जिसके चलते टीम ने अपनी जांच शनिवार की सुबह से शुरु की। बता दें कि, टीम यहां प्लैन में लगे ब्लैक बॉक्स सहित अन्य बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, एक के बाद एक 3 घर जलकर खाक, हैरान कर देगा वीडियो


दोषी के खिलाफ होगी कारर्वाई

बता दें कि फाल्कन एविएशन एकेडमी का 2 सीटर विमान गुरुवार की रात करीब 12 बजे पेड़ में टकराने के बाद मंदिर के गुंबद को तोड़ता हुआ एक घर के सामने जमीन पर जा गिरा। इस हदासे में विमान के परखच्चे उड़ गए। जांच के बाद लापरवाही पाए जाने पर ट्रेनिंग एकेडमी के ऊपर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, मृत पायलट के परिजनों के रीवा पहुंचने की जानकारी मिल रही है। इसके बाद अब मृतक पायलट का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि, जांच में जुटी टीमें मीडिया में किसी भी तरह का इनपुट शेयर करने से इंकार कर रही हैं। लेकिन जांच के संबंध में थाना प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि, टीमों द्वारा की जा रही जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।