1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस इलाके में घूम रहा है खूंखार तेंदुआ, लोगों के लिए अलर्ट जारी

- इलाके में तेंदुएं की दस्तक- विभाग ने जारी किया अलर्ट- ग्रामीणों को क्षेत्र में प्रवेश पर बैन- जिले की सुराबाया रेंज का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jan 2023, 3:29 PM IST

News

इस इलाके में घूम रहा है खूंखार तेंदुआ, लोगों के लिए अलर्ट जारी

संजीव जाट की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली सुराबाया रेंज के आसपास वाले इलाकों में इन दिनों खूंखार तेंदुए की सक्रीयता से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात भी बीट पर गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को यहां तेंदुआ नजर आया है।

इस संबंध में परिक्षेत्र सहायक सुरवाया बीट गार्ड मुकेश बाथम, बलारपुर बीट गार्ड विद्यासागर तिवारी को तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद दोनों बीट गार्डों द्वारा तत्काल उक्त जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद विभाग की ओर से गुजरने वाले ग्रामीणों को इलाके में प्रवेश पर प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें- नवजात को जन्म देकर अस्पताल से फरार हुई नाबालिग मां, बिलख बिलखकर बच्चे ने दम तोड़ा

कुछ दिन पहले रेंज में मिला था तेंदुए का शव

आपको बता दें कि, इससे पहले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में खनियांधाना थाना इलाके के हिंडोराखेड़ी गांव के डोंगा में भी एक तेंदुए का शव मिला था। उस दौरान एसडीओ एम.के सिंह वन परीक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी, जिसमें पाया गया था कि, जाल लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया था।

यह भी पढ़ें- अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर : अबतक 2000 सुअरों की मौत, इंफेक्शन रोकने के लिए 'किलिंग प्लान' तैयार


सुअरों के शिकार के लिए लगाया था जाल पंस गया था तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, सुअरों का शिकार करने के लिए खेत में फैलाए गए जाल में जंगली सुअरों की जगह तेंदुआ फंस गया था। इसे छिपाने आरोपियों ने घटनास्थल से करीब 250 मीटर दूर स्थित तेंदुआ का शव फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया था, जिन्होंने शिकार की नियत से जाल लगाने का जुर्म कबूल कर लिया था।