1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटपाथ को ‘तिरंगे’ के रंग से रंगा- VIDEO, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

- इंदौर में फुटपाथ को 'तिरंगे' के रंग से सजाया- सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल- कांग्रेस ने आपत्ति जताकर भाजपा पर लगाए आरोप- बवाल के बाद बदला फुटपाथ का रंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 3:58 PM IST

rang.png

फुटपाथ को 'तिरंगे' के रंग से रंगा- VIDEO, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप

इन दिनों देशभर में मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन की धूम है। सोमवार को यहां प्रधनमंत्री मोदी ने सम्मेलन में शिरकत की। खास बात ये है कि, शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर जोर शोर से तैयारियां की गईं। इन्हीं तैयारियों के बीच शहर में स्थित एक फुटपाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में फुटपाथ को तिरंगे में इस्तेमाल होने वाले रंग से फुटपाथ की साज सज्जा की गई है। इसपर, कांग्रेस की और से भी आपत्ति जताई गई। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि, रंगों पर राजनीति करने वाली भाजपा में तिरंगे के रंग का महत्व फुटपाथ पर है।


दोनों आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन ने शहर की साज सज्जा की गई। इसी बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कलर से फुटपाथ को रंग दिया। इससे कांग्रेस के साथ ही आम जन की ओर से भी नाराजगी जाहिर की गई है। बता दें कि, रविवार से इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम में शिरकत करने कई देशों के प्रतिनिधि और राजदूत आए हैं। सोमवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंचे हैं। इसी के साथ मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी इंदौर पहुंचेंगी। इसी को लेकर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को खूबसूरत दिखाने के लिए और भी तरह - तरह के इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फिर बड़ा आरोप, बोले- चंबल के लुटेरों से भी बड़ी लुटेरी है सरकार, बताई ये वजह


कांग्रेस का तंज

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने इसकी एक तस्वीर टिवीट करते हुए लिखा है कि, ये शर्मनाक तस्वीर मध्य प्रदेश के इंदौर से आई है, रंगों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा ने
पुल के फुटपाथ को तिरंगे के कलर से सजाया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए लिखा कि, 'क्या इन रंगों का स्थान यही है ??'

यह भी पढ़ें- चमत्कारी है ये समाधि स्थल : यहां लगता है भूतों का मेला, परिक्रमा करने से दूर होती हैं प्रेत बाधाएं


फुटपाथ पर रंगा 'तिरंगे' का रंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इंदौर नगर निगम ने शहर में स्थित बाणगंगा ओवरब्रिज पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कलर में फुटपाथ को रंग दिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कांग्रेस नेताओं और आम लोगों ने आपत्ति जताई भी है। हालांकि, कांग्रेस और जनता के विरोध के बाद जिला प्रशासन की ओर से रंगों में बदलाव करवा दिया गया है। हालांकि, शहर में हो रही साज सज्जा के बीच सिर्फ फुटपाथ पर किये गए रंग पर ही विवाद नहीं हुआ। इसके साथ साथ बगीचों की सूखी घांस को छुपाने के लिए उसपर हरा रंग स्प्रे किया गया। वहीं, एक मार्ग पर स्थित झुग्गियों को छिपाने के लिए उसके सामने रातों रात दीवार खड़ी कर दी गई।