1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत माफियाओं के बुलंद हौंसले : पुलिस से मारपीट कर छुड़ाने लगे अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल

एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि, पकड़ा गया ट्रैक्टर भी छुड़ाने का प्रयास किया। मारीट का वीडियो भी सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jan 2023, 7:29 PM IST

News

रेत माफियाओं के बुलंद हौंसले : पुलिस से मारपीट कर छुड़ाने लगे अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल

सरकार की तमाम सख्तियों और प्रशासनिक एक्शन के बाद भी मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले पस्त पड़ने के बजाय लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इसकी ताजा बानगी देखी गई मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में। यहां रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि, अब ये माफिया पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

मामला जिले के अंतर्गत आने वाले बल्देवगढ़ थाना इलाके के ग्राम मजना से सामने आया है। यहां पर एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने कार्रवाई में जुटी पुलिस के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि, पकड़ा गया अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर भी छुड़ाने का प्रयास किया। इस हैरान कर देने वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल होने लगा है।

यह भी पढ़ें- कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर लोगों में डर, फिर भी मांग के बावजूद नहीं मिले बूस्टर डोज


13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बताया जा रहा है कि, पुलिसकर्मियों के साथ की गई इस मारपीट की वारदात का मामला शनिवार का है। बल्देवगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम मजना में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जब उससे परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करने का प्रयास किया तो लगभग एक दर्जन लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और एकाएक पुलिस के साथ मारपीट करते हुए ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास करने लगे। वहीं, सूचना दिये जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया, जिसे देख सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना में कुछ पुलिस जवानों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरु कर दी है।