भोपाल

14 घंटे 28 मिनट का होगा पहला रोजा, इन बातों का रखें खास ध्यान

अकीदतमंदों का पहला रोजा है। लेकिन, क्या आप जानत हैं, कि आपका पहला रोजा कितनी देर का है, अगर नहीं तो जान लीजिए। आज पहला रोजा 14 घंटे 28 मिनट का है।
2 min read
Ramazan news
14 घंटे 28 मिनट का होगा पहला रोजा, इन बातों का रखें खास ध्यान

भोपाल/ आखिर कार शुक्रवार की शाम को रमज़ान के चांद के दीदार हो ही गए और शुरु हो गया रमजान का मुकद्दस महीना। 25 अप्रैल यानी शनिवार को अकीदतमंदों का पहला रोजा है। लेकिन, क्या आप जानत हैं, कि आपका पहला रोजा कितनी देर का है, अगर नहीं तो जान लीजिए। आज पहला रोजा 14 घंटे 28 मिनट का है। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से किये गए लॉकडाउन की वजह से इस बार पहली बार रमजान की सभी इबादतें घर में ही होंगी। काजी-ए-शहर भोपाल समेत देशभर के सभी उलेमाओं ने इसकी अपील भी की हैं। वहीं, दारुल उलूम देवबंद ने तो इसे लेकर बाकायदा खास हिदायतें भी जारी की हैं। आइये जानते हैं क्या है वो हिदायतें।



15 घंटे नौ मिनट का होगा पहला रोजा

इस बार पड़े मुकद्दस रमज़ान अकीदतमंदों का और भी कड़ा इम्तेहान लेंगे। क्योंकि, इस बार ये और भी सख्त गर्मी के दिनों में आए हैं। ऐसे में भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान लेगी। इस बार रोजे आगे जाकर पूरे 15 घंटे तक के हो जाएंगे। पहला रोजा 14 घंटे 28 मिनट का होगा, जबकि आखरी रोजा पूरे 15 घंटेका होगा। पहला रोजा सुबह 04.19 बजे शुरू होगा जो शाम को 6.47 बजे तक पूरा होगा।

दारुल उलूम देवबंद ने दीं हिदायतें

- लॉकडाउन के चलते इफ्तार पार्टी और मस्जिदों में इफ्तार करने न जाएं।


इस बार क्या नहीं होगा

- पहली बार चांद रात पर बाजार गुलजार नहीं होंगे।

Updated on:
25 Apr 2020 02:11 pm
Published on:
25 Apr 2020 02:11 pm