scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1846, अब तक 92 ने गवाई जान | madhya pradesh corona positive update is 1846 and 92 death | Patrika News
भोपाल

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1846, अब तक 92 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर शुक्रवार शाम तक कोरोना के 159 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1846 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 92 हो गई है।

भोपालApr 24, 2020 / 08:52 pm

Faiz

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1846, अब तक 92 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार शाम तक प्रदेश में कोरोना के 159 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1846 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार शाम तक 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 55 हो चुकी है। इसके अलावा, राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार शाम तक 37 नए मामले सामने आए। शहर में भी अब तक 9 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अब तक प्रदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 92 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- सीएम शिवराज ने दी रमज़ान की मुबारकबाद, इन पवित्र दिनों के लिए दिलाया खास संकल्प


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार को शहर में 84 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल, इंदौर में अब तक कोरोना के 1029 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि संक्रमण का शिकार होकर शहर में अब तक 55 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार, 24 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 868 मरीजों का हालत स्थिर है, तो वहीं 82 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वही, सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 170 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- 6 साल की मासूम के साथ किया था जघन्य अपराध, दरिंदे को पुलिस ने 8 घंटे में किया गिरफ्तार


भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज शाम तक शहर में कोरोना के 37 नए पॉजिटिव सामने आए। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना संक्रमण का शिकार होकर मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है। शहर को पहले ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट भी घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर द्वारा जिले को टोटल लॉकडाउन भी किया जा चुका है। फिलहाल, राहत की बात ये है कि, अब तक शहर में कोरोना संक्रमितों में से 266 मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, 73 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। तो 12 लोगों की हालत गंभीर भी बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 143 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- लॉकडाउन 2 : किसी की निराशा दूर कर सकता है आपका एक फोन, बस इन बातों का रखें ध्यान


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 102 हो गई है। जबकि, इनमें 11 मरीज अपनी जान भी गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, कुल संक्रमितों में से 84 की हालत स्थिर है। साथ ही, 5 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। शहर के अब तक 14 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

2-जबलपुर में आज कोरोना का 1 और नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में अब तक कोरोना के 31 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 23 की हालत स्थिर है। तो वहीं, 1 मरीज की आज मौत भी हो गई है। 7 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर के अब तक 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के 4 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2 की हालत स्थिर है, जबकि 2 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

4-शिवपुरी में अब तक कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं। खुशी की बात ये हैं कि, अब तक दोनो ही मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब भी 2 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया में रखा गया है।

5-खरगौन में आज एक बार फिर कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 61 हो चुकी है। जबकि, इनमें से 48 की हालत स्थिर है, वहीं, 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 7 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शहर के अब तक 13 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

6-मुरैना में कोरोना मरीजों की संख्या 16 हो गई है। फिलहाल, 2 मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, अन्य 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर के अब तक 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

7-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के 4 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, अन्य 3 की हालत स्थिर है। शहर के अब तक 6 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

8-बड़वानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है। शहर के अब तक 8 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

9-बैतूल में अब तक कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसकी हालत स्थिर है। शहर के अब तक 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

10-विदिशा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 12 की हालत स्थिर है, तो 1 पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है। शहर के अब तक 8 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

11-श्योपुर में अब तक कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब तक तीनों मरीजों की हालत स्थिर है। शहर के अब सिर्फ 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया में रखा गया है।

12-होशंगाबाद में अब तक कोरोना के 26 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 की हालत स्थिर है, जबकि 1 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है। शहर के अब तक 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

13-खंडवा में अब तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 35 हो गई है। हालांकि, इनमें से 23 की हालत स्थिर है। वही, 12 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर के अब तक 15 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

14-रायसेन में अब तक कोरोना के 26 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 की हालत स्थिर है। वहीं, 1 व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है। शहर के अब तक 4 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

15-देवास में आज कोरोना के 1 मामला सामने आया है। इसके बाद अब शहर में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि 16 की हालत स्थिर है। शहर के अब तक 17 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

16-धार में अब तक कोरोना के 36 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 35 की हालत स्थिर है, तो वहीं 1 व्यक्ति को मौत हो चुकी है। शहर के अब तक 13 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

17-सागर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5 हो गई है। हालांकि, अब तक सभी संक्रमितों की हालत स्थिर है। शहर के अब तक 01 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।

18-शाजापुर में अब तक कोरोना के 6 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 5 की हालत स्थिर है, वहीं 1 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुका है। शहर में अब तक 5 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

19-मंदसौर में कोरोना के 8 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 7 की हालत स्थिर है। जबकि, 1 मरीज की मौत हो चुकी है। शहर के अब तक 8 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

20-रतलाम में अब तक कोरोना के 12 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब इनमें से सभी मरीजों की हालत स्थिर है। शहर के 5 इलाकों को अब तक कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।

21-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। हालांकि, दोनो मरीजों की हालत स्थिर है। अहतियाद के तौर पर प्रशासन ने शहर के 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।

22-आगर मालवा अब तक कोरोना के 11 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 लोगों की हालत स्थिर है, जबकि, 1 की जान जा चुकी है। शहर में अब 3 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।

24-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है। शहर में अब तक 2 इलाकों को कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

25-प्रदेश में आज अन्य राज्य के 2 अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रदेश में अन्य राज्यों के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। हालांकि, उन सभी की हालत स्थिर है।

Home / Bhopal / Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1846, अब तक 92 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो