script6 साल की मासूम के साथ किया था जघन्य अपराध, दरिंदे को पुलिस ने 8 घंटे में किया गिरफ्तार | crime against 6 years innocent girl Guilty arrested in 8 hours | Patrika News

6 साल की मासूम के साथ किया था जघन्य अपराध, दरिंदे को पुलिस ने 8 घंटे में किया गिरफ्तार

locationदमोहPublished: Apr 24, 2020 12:03:47 am

Submitted by:

Faiz

नाबालिग बच्ची के साथ जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को दमोह पुलिस ने 8 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

crime news

6 साल की मासूम के साथ किया था जघन्य अपराध, दरिंदे को पुलिस ने 8 घंटे में किया गिरफ्तार

दमोह/ देशभर में कोरोना संकट से के बीच मध्य प्रदेश के दमोह से सामने आई मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। घटना में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती और बच्ची आरोपी को पहचान न ले इसलिए उसकी आंखें भी फोड़ दी थी। दिल दहला देने वाली ये घटना जिले में जबेरा थाना क्षेत्र की है, जिसपर सीएम शिवराज ने भी संज्ञान लेते हुए दरिंदे को जल्द गिरफ्तरा कर सख्त से सख्त सजा देने की बात कही था। फिलहाल, पुलिस ने सिर्फ 8 घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1253240176437915650?ref_src=twsrc%5Etfw

सीएम बोले- दरिंदे को सख्त से सख्त होगी सजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मासूम बिटिया के साथ हुई इस घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा था कि, ‘मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी! बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।’

 

पढ़ें ये खास खबर- महिला ने पहले अपनी बेटी का गला दबाकर की हत्या, फिर छत से कूदकर दी जान!

 

दोषी ने कहा- उसी ने किया जघन्य अपराध

सीएम के आदेश के बाद पुलिस ने मामले कोऔर भी गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल की बारीकी से जांच की। इसके बाद करीब 40 संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। आखिरकार मुखबिर की सूचना के आधार पर और कुशल रणनीति के तहत पुलिस ने ग्राम बंशीपुर से 8 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्राम बंशीपुर निवासी आरोपी सचिन सेन पिता दिनेश सेन को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में ही सचिन ने इस जघन्य घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1687, अब तक 83 ने गवाई जान


रणनीति बनाकर दरिंदे को दबोचा

सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी पर 25,000/- रूपये का इंनाम घोषित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री हेमन्त चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी को पकड़ने के लिए पुख्ता रणनीति बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया। जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस टीम को तत्परता से घटना स्थल पर भेजा गया था। जिसने सफलता पूर्वक दोषी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : मिलिए इन 5 कोरोना वॉरियर्स से जो हर मोड़ पर खड़े हैं आपके साथ


तत्काल एक्शन में आई थी पुलिस

अनिल शर्मा के मुताबिक, रात 01.30 बजे सूचना मिली थी कि, ग्राम बंशीपुर में एक बच्ची गुम हो गई है । जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरु की। गांव में बच्ची न मिलने पर आसपास के गांव में भी तलाश शुरु की गई। सुबह जाकर बच्ची बंशीपुर में मोहन सिंह लोधी के मकान के पीछे सार (कमरे) में घायल अवस्था में बच्ची मिली। बच्ची की सांसे चल रही थीं, तो उसे तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जबेरा भेजा गया, जहां से शुरुआती इलाज देकर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। बच्ची की मां द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो