भोपाल

new chief admiral of indian navy DK Tripathi : सतना के त्रिपाठी जी ने संभाली नौसेना की कमान, जानिए कौन हैं नए नौसेना प्रमुख ?

नौसेना के नए प्रमुख के तौर पर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने संभाला पदभार, आइएनएस विनाश और त्रिशूल की कमान भी संभाल चुके हैं।

2 min read
May 01, 2024

इंडियन नेवी चीफ राधाकृष्णन हरिकुमार के रिटायर होने के बाद नए प्रमुख के तौर पर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नौसेना के नए प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया है। दिनेश कुमार त्रिपाठी मध्यप्रदेश के सतना के रहने वाले हैं और उन्होंने रीवा सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। नए नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुड़र गांव में 16 मई 1964 को हुआ था। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है।

कौन हैं नए नौसेना प्रमुखी डीके त्रिपाठी ?


नए नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म सतना जिले के महुड़र गांव में 16 मई 1964 को हुआ । उन्होंने रीवा के सैनिक स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है। 1981 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला से ट्रेनिंग ली। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन से स्नातक हैं। आइएनएस विनाश और त्रिशूल की कमान भी संभाल चुके हैं। 2019 में बने वाइस एडमिरल त्रिपाठी जून 2019 में वाइस एडमिरल पदोन्नत होने पर केरल के एझिमाला में नौसेना अकादमी के कमांडेंट रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक भी मिल चुका है।
यह भी पढ़ें- kubreshwar dham pandit pradeep mishra : पं. प्रदीप मिश्रा की गद्दी संभालेंगे बेटे राघव मिश्रा, सुनाएंगे शिव महापुराण कथा



इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में महारत हासिल


15 मई 1964 में जन्मे त्रिपाठी को एक जुलाई 1985 को नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर में विशेष महारत हासिल है। उन्होंने आईएनएस विनाश, आइएनएस कर्चि और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली। वाइस एडमिरल त्रिपाठी को उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद संभाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- gay drugs party : फ्लैट में चल रही थी गे ड्रग्स पार्टी, पुलिस का छापा, 5 समलैंगिक पकड़ाए


कमान संभालते ही क्या बोले?

पदभार संभालने के तुरंत बाद एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, 'समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियां यह कहती हैं कि भारतीय नौसेना को शांति से समुद्र में संभावित विरोधियों को रोकने के लिए हर समय परिचालन के लिए तैयार रहना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों में, हमारी नौसेना युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और एंटी फ्यूचर फोर्स के रूप में डेवलेप हुई है।'

Published on:
01 May 2024 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर