भोपाल

Datia By Election – कुशवाह समाज के 40 हजार वोटर्स करेंगे दतिया का फैसला, दोनों दलों का बढ़ा टेंशन

Datia by election 2026 - दतिया उपचुनाव: डोरे डाल रहे दोनों दल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली कुशवाह समाज की बैठक, बोले — भाजपा ने कुशवाह समाज को संगठन और सरकार में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया, कांग्रेस भी लुभा रही
2 min read
Jul 28, 2026
Kushwaha voters to decide the outcome of the Datia by election 2026
Datia by election 2026

Datia By Election -दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। दोनों प्रमुख दल-बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दतिया में कई प्रमुख ​जातियों, वर्गों के वो​टर्स हार जीत में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। यहां कुशवाह समाज के करीब 40 हजार वोटर्स हैं। उपचुनाव में इनका रुख सर्वाधिक अहम साबित होगा। यही कारण है कि दोनों दल कुशवाह समाज पर डोरे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव कुशवाह समाज की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज को संगठन और सरकार में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया है। इधर कांग्रेस भी कुशवाह समाज को लुभा रही है।

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनावी अभियान को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई धार दी। वे ठंडी सडक़ स्थित कुशवाह समाज की बैठक में पहुंच गए, जहां उन्होंने समाज से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम मोहन यादव ने मीडिया से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुशवाह समाज को संगठन और सरकार में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया है।

सीएम मोहन यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सभी समाजों को समान अवसर देने में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं दी।

कुशवाह समाज को लुभाने की बीजेपी की रणनीति, कांग्रेस पहले ही भांप चुकी थी। यही कारण है कि प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव की कमान ही अपने वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ कुशवाह को सौंप दी थी। कांग्रेस ने उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया है। सिद्धार्थ कुशवाह अपनी पार्टी के पक्ष में कुशवाह समाज को लामबंद करने में जुटे हुए हैं।

बता दें कि दतिया में कुल 2.20 लाख वोटर हैं। इनमें सबसे बड़ा वोट बैंक कुशवाह समाज का ही है। 40 हजार कुशवाह वोट हैं जोकि निर्णायक बन सकते हैं। इसके अलावा दतिया में 34 हजार ब्राह्मण वोटर्स, करीब 28 हजार अहिरवार मतदाता व 17 हजार यादव वोटर भी हैं। भाजपा की काट और कुशवाह समाज को लुभाने के लिए कांग्रेस ने सिद्धार्थ कुशवाह को चुनाव प्रभारी की सबसे अहम दायित्व दिया है।

Updated on:
28 Jul 2026 08:08 am
Published on:
28 Jul 2026 07:47 am