
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को आज (रविवार) खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल, प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख लाडली बहनों को आज 29वीं किस्त की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक से 1541 करोड़ रुपए की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज श्योपुर जिले से प्रदेश की लाडली बहन को ये सौगात देंगे।
आज दोपहर 2:20 बजे कार्यक्रम शुरु होगा। इसके अलावा आज सीएम 559 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्योपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम से जनता को संबोधित करेंगे। यहां सीएम का एक रोड शो भी होगा।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत इस महीने महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे लेकिन आज जारी रकम के हिसाब से महिलाओं के खातों में 1250 रुपये ही आएंगे. ऐसा माना जा रहा है कि शेष 250 रुपये भाईदूज के दिन बहनों के खातों में आ सकते हैं।