भोपाल

भिंडी खाने के शौकीन तो भूलकर भी ना करें ऐसी गलती वरना हो जाएंगी गंभीर बीमारियां

अब तक हम सिर्फ ये जानते थे कि, भिंडी खाने के कई भायदे होते हैं। लेकिन हमें इस बात को भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए कि, जिस चीज के जितने फायदे होते हैं उससे उतने ही नुकसान भी हो सकते हैं।

2 min read
health news
भिंडी खाने के शौकीन तो भूलकर भी ना करें ऐसी गलती वरना हो जाएंगी गंभीर बीमारियां

भोपाल/ शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसे भिंडी खाना पसंद ना हो, ये ही एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग सभी खाना पसंद करते हैं। भिंडी को कई तरह से बनाया जा सकता है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट भी होती है। अब तक हम सिर्फ ये जानते थे कि, भिंडी खाने के कई भायदे होते हैं। लेकिन हमें इस बात को भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए कि, जिस चीज के जितने फायदे होते हैं उससे उतने ही नुकसान भी हो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, भिंडी खाने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं कि, आखिर हमारे भिंडी खाने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं।


त्वचा पर पड़ जाते हैं सफेद दाग

वैसे तो भिंडी स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद खास मानी जाती है, लेकिन भिंडी खाने के बाद या पहले हमारी कुछ आदतें हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं। जैसे भिंडी खाने के बाद कभी भी मूली नहीं खाना चाहिए। क्यूंकि मूली और भिंडी एक साथ साथ खाने से शरीर में इंफेक्शन होने खतरा बढ़ जाता है, जिसके बढ़ने पर हमारी त्वचा पर सफ़ेद दाग होने लगते है। इसके प्रभाव से पेट में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।


बढ़ जाता है दिल की बीमारी का खतरा

कई लोगों को तो भिंडी खान इतना पसंद होता है कि, वो ज़रूरत से ज़्यादा ही भिंडी खाते हैं। लेकिन भिंडी का अधिक सेवन भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। भिंडी का अधिक सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।


नोटः

ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसलिए इस लेख में दिए गए फेक्ट्स की पुष्टी पत्रिका नहीं करता।

Published on:
30 Oct 2019 01:51 pm