जोनल मास्टर प्लान के तहत सेंचुरी में किन चीजों की कमी है, क्या क्या नेचुरल व्यवस्थाएं की जा सकती है, ये भी एजेंसी द्वारा नोट किया जाएगा। इसके साथ ही, सेंचुरी के भीतर जितनी भी खदानें चल रही हैं स्पष्ट रिकॉर्ड तैयार करके उन्हें बंद किया जाएगा, ताकि इलाकें को पूरी तरह संरक्षित किया जा सके। इसके अलावा, सेंचुरी के आसपास बने उन कारखानों को बंद किया जाएगा या भविष्य में ऐसे कारखाने खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिनसे प्रदूषण बढ़े। साथ ही जोनल प्लान बनने के बाद किसी भी तरह के निर्माण की अनुमति मॉनिटरिंग कमेटी की अनुमति लेना होगी। संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार ने ज्यादातर सेंचुरी और नेशनल पार्क का ईको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया है। रातापानी सेंचुरी के अलावा सिंगघोरी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को भी इसमें शामिल किया गया है।