भोपाल/ कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ये कई प्रकार का होता है। इन्ही में से एक होता है बोन कैंसर, जब कैंसर कोशिकाएं हड्डियों में फैल जाती हैं, तो उसे हड्डियों का कैंसर कहते हैं। वैसे तो बोन कैंसर शरीर की किसी भी हड्डी में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर बोन कैंसर हाथ या पैरों की हड्डियों में होता है। बोन कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के हन में एक धारणा बन जाती है और वो ये कि, अब इसका इलाज हो ही नहीं सकता, लेकिन बोन कैंसर के मरीजों के लिए इसका पर्याप्त इलाज संभव है। तो आइये इसका इलाज जानने से पहले जानते हैं इसके लक्षण और प्रकार के बारे में ...।