भोपाल/ अकसर लोग शरीर की नस चढ़ने की समस्या से परेशान रहता हैं। आमतौर पर ये समस्या ज्यादा देर किसी एक स्थान पर बैठने या लेटने से उत्पन्न हो जाती है। जैसे ही हमें महसूस होता है कि, हमारे शरीर के किसी अंग की नस चढ़ गई है तो उस पीड़ा को बर्दाश्त कर पाना असंभव हो जाता है। हालांकि, ये समस्या कुछ ही देर के लिए होती है। थोड़ी देर बाद ये ठीक भी हो जाती है, लेकिन वो कुछ देर का समय मानों किसी पहार के भार से कम नहीं लगता। सबसे ज्यादा परेशानी उस वक़्त होती है जब हमारे पैर की नस, बाजु की नस चढ़ जाती है। देखा जाए तो वैसे यह बहुत ही आम बात होती है जो आमतौर पर किसी के भी साथ हो सकती है मगर हां जब भी किसी को ये समस्या आती है तो उस दौरान इसका दर्द कई बार असहनीय होता है। तो आइये जानते हैं नस चढ़ने की इस समस्या से झटपट किस तरह निजाक पाई जा सकती है।