भोपाल/ मध्य प्रदेश से मानसून पूरी तरह चला गया है। मावटी बरसात का सिलसिला फिलहाल जारी है, जिससे धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि, दिन के तापमान में अभी खास गिरावट नहीं आई है, जिसके चलते सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों में रोज़ाना बढ़ोतरी हो रही है। इनमें बच्चों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि ठीक तरह से भोजन ना करने और बाहर के फास्टफूड खाने के कारण आजकल कई बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर पड़ता जा रहा है। साथ ही, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घट रही है। कई अभिभावक छोटे बच्चों को अंग्रेजी दवाएं खिलाने से कतराते हैं, क्योंकि इनके अपने दुष्परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप बच्चों से जुड़ी इन समस्याओं का जड़ से इलाज कर सकते हैं।