भोपाल

Lok Sabha Election 2024 Result : 4 जून को सुबह 10.30 बजे पता चल जाएगा जनता क्या चाहती है

lok sabha election date 2024- मध्यप्रदेश में चार चरणों में हो रहा है मतदान। 4 जून को घोषित होगा रिजल्ट...।

2 min read
Jan 29, 2024

Lok Sabha Election schedule 2024: Check voting dates, full schedule- देश में आम चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को आएंगे। इसी दिन सुबह 10.30 बजे तक रुझानों से पता चल जाएगा कि किस पार्टी को बहुमत मिलने वाला है। देश में 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जबकि मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में तीन चरणों का मतदान हो गया है। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को हो गया है। तीसरा चरण 7 मई को हो गया अब 13 मई को चौथे और अंतिम चरण का मतदान होगा।

 

यह है चार चरण

पहला चरण — 19 अप्रेल

सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

दूसरा चरण— 26 अप्रेल

टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

तीसरा चरण— 7 मई

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

चौथा चरण— 13 मई

देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा

अभी 28 सीट भाजपा के पास है

मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिन पर चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस के नकुलनाथ सांसद हैं। भाजपा इस बार पूरी 29 सीटें जीतने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बना रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी कई राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश से भी गुजरेगी। लोकसभा के चुनाव में 543 सांसद चुनकर आएंगे। पिछली बार 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीती थीं और अपने पूर्ण बहुमत को बरकरार रखा था। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं।

लगातार बढ़ रहे हैं मतदाता

मध्यप्रदेश में लगातार मतदाता बढ़ रहे हैं। हाल ही में निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए गए अभियान में लगातार नए मतदाता बढ़ रहे हैं जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 59 लाख 98 हजार 370 थी। इनमें 28790967 पुरुष मतदाता और 27206136 महिला मतदाता थे। थर्ड जेंडर की संख्या 1267 थे। इसके साथ ही राज्य में 75 हजार 326 सेवा मतदाता थे। राज्य में कुल 5 लाख 03 हजार 564 दिव्यांग मतदाता भी हैं। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी तक मतदाता सूची का काम पूरा करने का टारगेट रखा है। सभी राज्यों में इसे पूरा करना है। 18 साल पूरे कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। तब तक मतदाताओं की संख्या में और इजाफा होगा।

29 सीटों पर होंगे चुनाव

मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी हो गया है। यहां चुनाव आयोग की तैयारी लगभग पूरी है। आचार संहिता लगने से पहले मध्यप्रदेश के निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी कर दिया है। मुख्य चुनाव आयोग ने 16 मार्च को दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 

 

 

 

 

 

चुनाव की तारीखों से जुड़ी खबरें

Also Read
View All