
LPG eKYC Last Date: यदि आपने 30 जून तक अपने एलपीजी कनेक्शन का ई-केवायसी नहीं कराया तो, अपना गैस कनेक्शन सस्पेंड हो सकता है। सब्सिडी भी रुक सकती है। इस संबंध में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने डीलर्स को भी सूचना भेज रही है। दरअसल वैश्विक परिस्थितियों के कारण एलपीजी की आपूर्ति पिछले करीब चार माह से प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। हालांकि अब स्थिति में थोड़ा सुधार आया है।
इस बीच कई मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के उपभोक्ताओं के पास एलपीजी कनेक्शन के सही दस्तावेज नहीं है। ऐसे लोगों को लेकर ऑयल कंपनियां सख्ती बरत रही है। कंपनियों ने अब ई-केवायसी को अनिवार्य (LPG eKYC Last Date 30 June)कर दिया है ताकि सिलेंडर सही हाथों में पहुंचे, साथ ही एलपीजी का दुरुपयोग नहीं हो।
यदि आपको गैस कनेक्शन का ई-केवायसी (LPG eKYC at home) करवाना है तो एजेंसी भी जाने की भी जरूरत नहीं है। तेल कंपनियों के ऐप पर जाकर भी भी यह काम हो सकता है। जानकार बताते हैं कि भोपाल जिले में तीनों ऑयल कंपनियों के करीब 8.50 लाख गैस कनेक्शन है, जिसमें 70 फीसदी ग्राहकों ने ही ई-केवायसी करवाया है। जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी का ई-केवायसी नहीं करवाया उन्हें 30 जून तक यह काम करवाना पड़ेगा।
ई-केवायसी (LPG eKYC Last Date issued ) करवाने से सिलेंडर सही हाथों में पहुंचता है। ई-केवायसी नहीं करवाने पर कस्टमर सब्सिडी के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं। बिना ई-केवायसी के उज्जवला वालों को 8 सिलेंडर तक ही मिलेंगे।
-संदीप चावला, एरिया मैनेजर, इंडियन ऑयल कंपनी
एलपीजी का ई-केवायसी (LPG eKYC free) करवाना पूरी तरह नि:शुल्क है। वितरक के कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं है।
-आरके गुप्ता, अध्यक्ष, एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन