भोपाल

Lucky Body moles : दुनियाभर में 25 लाख लोगों में किसी एक व्यक्ति के होता इस खास स्थान पर तिल, होते हैं बेहद भाग्यशाली

Lucky Moles on Skin : दुनियाभर में 25 लाख लोगों में किसी एक व्यक्ति के होता इस खास स्थान पर तिल, होते हैं बेहद भाग्यशाली

2 min read
Lucky Body moles : दुनियाभर में 25 लाख लोगों में किसी एक व्यक्ति के होता इस खास स्थान पर तिल, होते हैं बेहद भाग्यशाली

भोपालः दुनिया में जितने भी लोग हैं भले ही गोरे हों या काले खूबसूरत हो या बदसूरत उन सभी में एक चीज़ ज़रूर समान होती है और वो है शरीर पर तिल। चंद्र बिंदू की तरह दिखने वाला निशान दुनिया में हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर होता है। भले ही किसी के शरीर पर ये निशान मात्र एक ही होगा, लेकिन होता ज़रूर है। कई लोगों के शरीर पर तो ये तिल बहुत ज्यादा होते हैं। तिल की एक खासियत होती है कि, अगर यह शरीर या चेहरे पर किसी अच्छे स्थान पर है तो इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, नहीं तो इसके कारण अच्छे से अच्छा चेहरा भी अपनी खूबसूरती खो देता है।


शास्त्रों में तिल का जवाब

तिल आकर्षण का केन्द्र होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इसका धर्म से भी गहरा रिश्ता है। हम बात कर रहे हैं शास्त्रों के अनुसार तिल के महत्व के बारे में। शास्त्रों में तिल के स्थान और उसके महत्व के बारे में बताया गया है। जी हां, शरीर के अंगों पर मौजूद तिलों का भी अपना एक खास महत्व होता है। इसी को लेकर आज हम मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास से जानते हैं कि, किसी भी व्यक्ति के वो कोनसा महत्वपूर्ण अंग है, जहां तिल होना बहुत शुभ माना जाता है, वो तिल जो उस व्यक्ति का भाग्य बनाता है।


इतना महत्वपूर्ण है यह तिल

आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले हुए एक शोध में यह बात भी ये बात सामने आ चुकी है कि, शास्त्रों में बताए गए तिल के इस खास स्थान को करीब 25 लाख लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति के शरीर के उस खास अंग पर पाया गया। यानी अब आप खुद तय कीजिए कि, ये तिल कितना महत्व रखता है। शास्त्रों मे बताया गया है कि, जिन लोगों के शरीर के इस खास अंग पर तिल का निशान होता है, वो दुनिया में बसने वाले दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा भाग्यवान और भाग्यशाली होते हैं।



यह है वह शरीर का महत्वपूर्ण अंग

अगर आपके पेट पर तिल है तो आप काफी ज्यादा भाग्यशाली और भाग्यवान हैं। इस तिल के यह संकेत भी हैं कि, उस व्यक्ति को समाज और लोगों के बीच बड़ा सम्मान मिलता है और इन लोगों के पास पैसों की कभी भी कमी नहीं होती। हालांकि, ये संभव नहीं हैं कि, ये लोग जन्म से ही मालदार हों, लेकिन ये संभव है कि, जीवन में एक बार ज़रूर इन लोगों का भाग्य बहुत तेज़ी से चमकता है। जब इन लोगों का समय अनुकूल होगा, इन्हें धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आपके पेट पर भी नाभी के उपरी हिस्से पर यह तिल है, तो यह समझ लीजिए कि, आप भी लाखों लोगों में से बेहद भाग्यशाली हैं। अगर अब तक किसी परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, तो जल्द ही आपके सामने एक ऐसा समय आएगा जो आपका भाग्य बदलने के लिए पर्याप्त होगा। शर्त ये है कि, आप उस समय को पहचानते कैसे हैं।

Updated on:
30 Sept 2019 12:51 pm
Published on:
19 Aug 2019 03:31 pm
Also Read
View All