पत्र में पीएम मोदी ने आगे लिखते हुए कहा कि, पहले आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए इलाज कराना काफी मुश्किल होता था, इसे मैं समझ सकता हूं। लोगों के दुख-दर्द दूर करने में आयुष्मान भारत योजना की भूमिका से काफी संतोष होता है। साथ ही पीएम ने पत्र के माध्यम से ये भी कहा कि, 'मुझे उम्मीद है आप सरकार की ओर से शुरू की गई अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का इसी तरह लाभ लेते रहेंगे और बाकी लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। मुझे विश्वास है कि, देशवासियों की प्रगति और खुशहाली से न्यू इंडिया का सपना साकार होगा।' वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने महिमाराम पाटीदार और उनके परिवार को स्वस्थ रहने और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।