भोपाल

BREAKING: भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया संन्यास का ऐलान

मुंगावली और कोलारस चुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद गुरुवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज...।
2 min read
Mar 01, 2018
SARTAJ

भोपाल। मुंगावली और कोलारस चुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद गुरुवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी ही पार्टी पर कई आरोप लगाकर संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

मध्यप्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बुधवार को मुंगावली और कोलारस चुनाव में हार का सामना करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

उम्र दराज होने पर साइडलाइन चल रहे सरताज सिंह ने मीडिया के सामने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया है।

भाजपा में हो रही है घुटन
मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता सरताज सिंह ने कहा है कि इस समय पार्टी में घुटन महसूस हो रही है। भाजपा में माहौल ठीक नहीं रह गया है।


मुझे मिटाना चाहते हैं कुछ लोग
मध्यप्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोग मुझे कई सालों से हटाना चाहते हैं। मुझे मिटाने में लगे हुए हैं। सिंह मीडिया से बात करते हुए काफी परेशान नजर आ रहे थे। इसलिए उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।


गंदी लगती है राजनीति
कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. अर्जुन सिंह को हराकर वाजपेयी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके सरताज सिंह यहीं नहीं रुके। पार्टी पदाधिकारियों से बेहद खफा सिंह ने कहा कि अब मन दुखी है, थक गए हैं। मुझे राजनीति इतनी गंदी लगती है कि मैं गलती कर बैठा। ऐसे गलती अब मेरे परिवार से बिल्कुल भी नहीं करवाउंगा।


अब अगला चुनाव नही लड़ूंगा
सरताज सिंह ने कहा कि मैं थक गया हूं, उम्र दराज हो गया हूं, इसके बाद पांच माह बाद होने वाला चुनाव नहीं लड़ुंगा।

उम्र अधिक होने पर हटा दिए गए थे दो मंत्री
पिछले दो साल तक मध्यप्रदेश के मंत्री रहने वाले दो मंत्रियों को मंत्री पद से हटा दिया था। उस समय केंद्र सरकार ने उम्र का नया फार्मूला बनाया था।

तो मेरे साथ धोखा हुआ
अपने मंत्री पद से इस्तीफा लिखवाने के बाद सरताज सिंह ने कहा था कि उनके साथ धोखा हुआ है। पार्टी का आदेश मानकर इस्तीफा दे दिया था। अब यह आदेश पार्टी का था या किसी और का, इस बारे में आगे बात करनी होगी।

MUST READ

Updated on:
05 Mar 2018 05:00 pm
Published on:
01 Mar 2018 04:18 pm