23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Prem kumar Dhumal: हिमाचल में धूमल होंगे चीफ मिनिस्टर के उम्मीदवार, गौर बोले -मैं भी लड़ूंगा चुनाव

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का एक बार फिर बड़ा बयान आया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 2 Nov 2017, 3:37 PM IST

Dhumal

Dhumal

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का एक बार फिर बड़ा बयान आया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले पर कहा है कि आने वाले विधानसभाचुनाव में वे भी चुनाव लड़ेंगे। गौर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि उम्र को लेकर कोई क्राइटएरिया तय नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन गृहमंत्री बाबूलाल गौर और तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह को उम्र का हवाला देते हुए मंत्री पद छोड़ने को कह दिया गया था। उसके बाद काफी राजनीति गर्माई थी और गौर के पार्टी छोड़ने की अटकलें तक लगाई जाने लगी थीं। लेकिन, गौर मंत्री पद से हटाए जाने के फैसले का पार्टी से लेकर कई फोरमों पर विरोध करते रहे।

कुछ माह पहले भी कहा था चुनाव लड़ूंगा
गौर इससे पहले दो बार और चुनाव लड़ने की बात दोहरा चुके हैं। कुछ माह पहले ही गौर ने यौन शोषण के आरोपी पूर्व वित्तमंत्री राघवजी और व्यापमं घोटाले में फंसे पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को पार्टी में वापस लेने की भी वकालत की थी। गौर ने कहा था कि हम तीनों को टिकट देना पार्टी की मजबूरी है। हम तीनों विनिंग कैंडिडेट हैं।

शाह के बयान से खिल गया था चेहरा
कुछ समय पहले जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भोपाल दौरे पर आए थे तब उन्होंने मंच से कहा था कि अधिक उम्र वाले बड़े नेताओं को भी टिकट दिया जाएगा। उसके बाद 80 की उम्र पार करने वाले बाबूलाल गौर का चेहरा खिल गया था।

मैं चुनाव लड़ुंगा- गौर
भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से विधायक बाबूलाल गौर ने यह भी कहा था कि 2018 में आने वाले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

अक्सर देते हैं विवादित बयान
MP के मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल गौर का विवादों से पुराना नाता है। वे अक्सर विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार महिलाओं पर टिप्पणी करके विवादों में आए, तो पार्टी को ही कई बार कटघरे में खड़ा कर दिया।