24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EX CM बाबूलाल गौर का बड़ा बयान- राघवजी, लक्ष्मीकांत और मैं विनिंग कैंडिडेट, लड़ेंगे अगला चुनाव

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। गौर के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीति गर्मा ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Sep 2017, 1:28 PM IST

babulal gaur

babulal gaur

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। गौर के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है। इस बयान के बाद फिर प्रदेश भाजपा संगठन की फजीहत हो गई है। उन्होंने इस बार फिर खुद के चुनाव लड़ने की बात दोहराई है, वहीं उन्होंने यौन शोषण के आरोपी पूर्व वित्तमंत्री राघवजी और व्यापमं घोटाले में फंसे पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को पार्टी में वापस लेने की भी वकालत की है। गौर ने कहा है पार्टी को हम तीनों को टिकट देना मजबूरी है। हम तीनों ही विनिंग कैंडिडेट हैं।

पिछले माह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल दौरे के वक्त उन्होंने मंच से कहा था कि ज्यादा उम्र वाले बड़े नेताओं को भी टिकट दिया जाएगा। इसके बाद 80 की उम्र पार करने वाले बाबूलाल गौर के चेहरे पर चमक आ गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाबूलाल गौर और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह को उम्र दराज होने के कारण किनारे लगा दिया गया था। तभी से दोनों मंत्रियों के पार्टी विरोधी बयान आ रहे थे।

पिछले दिनों ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल में बयान देने के बाद से उम्र दराज नेताओं के चेहरे खिल गए थे। शाह ने कहा था कि अगले चुनाव में टिकट बांटने में उम्र बाधा नहीं आएगी। ज्यादा उम्र वाले भी चुनाव लड़ सकते हैं। शाह के बयान के बाद से ही तय माना जा रहा है कि अब बाबूलाल गौर फिर चुनाव लड़ पाएंगे।

मैं चुनाव लड़ुंगा- गौर
भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र से विधायक बाबूलाल गौर ने फिर दोहराया है कि मैं चुनाव लड़ूंगा। गौर ने कहा कि 2018 में आने वाले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।

गौर बोले- हम तीनों ही जीतेंगे
गौर ने कहा कि भाजपा से निष्कासित लक्ष्मीकांत शर्मा और राघवजी को भाजपा में वापस लेना चाहिए। क्योंकि लक्ष्मीकांत, राघवजी और मैं तीनों की विनिंग कैंडिडेट हैं। हम चुनाव जीत सकते हैं। गौर ने दोनों नेताओं को भाजपा में वापस लिए जाने की जमकर वकालत की।

हमें टिकट देना भाजपा की मजबूरी
गौर ने यह भी कहा कि लक्ष्मीकांत और राघवजी को पार्टी में वापस लेना और हम तीनों को टिकट देना भाजपा की मजबूरी है।

विवादित बयानों से है पुराना नाता
प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल गौर का विवादों से भी पुराना नाता है। वे अक्सर विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार महिलाओं पर टिप्पणी करके विवादों में आए, तो पार्टी को ही कई बार कटघरे में खड़ा कर दिया।