भोपाल

Madhya Pradesh Budget : सरकार पेश कर रही 4.65 करोड़ का बजट, GYAN कॉन्सेप्ट बढ़ाने की तैयारी

Madhya Pradesh Budget : मोहन सरकार आज तीसरा बजट पेश कर रही है। इसमें किसान, महिलाओं को खास सौगातों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए मेट्रोपोलिटन सिटीज की ओर आगे बढ़ाने की तैयारी है।

2 min read
मोहन सरकार का आज तीसरा बजट (Photo Source- Patrika)

Madhya Pradesh Budget : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज अपना तीसरा बजट पेश कर रही है। इसमें किसान, महिलाओं को खास सौगातों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए मेट्रोपोलिटन सिटीज की ओर आगे बढ़ाने की तैयारी है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लंबी छलांग लगा सकती है। पिछला बजट पीएम मोदी की बताई गई चार जातियों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) पर केंद्रित था। इस बार ज्ञान कॉन्सेप्ट को और बढ़ाया जा सकता है।

अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए युवा और रोजगार का भी ध्यान रखा जाएगा। बजट 4.65 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना है। डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे 2026-27 का बजट पेश करेंगे। उन्होंने मंगलवार को एसीएस वित्त मनीष रस्तोगी व विभागीय अफसरों के साथ बैठक की है।

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Budget : कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, भाजपा ने दिया रिएक्शन

मेट्रोपोलिटन रीजन को 300 करोड़ की उम्मीद

बजट में भोपाल-इंदौर मेट्रोपोलिटन योजना के लिए 300 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया जा सकता है। इसेस दोनों शहर विकास की ओर अग्रसर होंगे। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट और सीवेज ट्रीटमेंट पर नेशनल ग्रीन ट्रि यूनल की स ती को देखते हुए अमृत योजना में शहरों में सीवेज और पाइपलाइन नेटवर्क के लिए तीन हजार करोड़ के प्रावधान संभव हैं।

सीएम केयर के माध्यम से बढ़ेगी सुपरस्पेशलिटी

-सीएम केयर योजना में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं विकसित करने के लिए 2000 करोड़ से अधिक राशि।

-हृदय के मरीजों के लिए स्टेट कार्डियक सेंटर और ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा देने के लिए अंग प्रत्यारोपण संस्थान की घोषणा।

-सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू करने की व्यवस्था। स्कूल शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोलने के लिए राशि।

-सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए बजट। सोयाबीन के साथ अन्य नकदी फसलों पर भी भावांतर योजना।

-युवाओं के लिए एक साल में एक लाख नई नौकरियों की घोषणा।

-केन्द्र की तर्ज पर प्रदेश के बड़े शहरों में सहकार टै सी शुरू करने की भी घोषणा हो सकती है।

Published on:
18 Feb 2026 09:08 am
Also Read
View All

अगली खबर