
MP Congress- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए यह बड़ी खबर है। बुधवार को दोपहर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गठित सभी विभागों और प्रकोष्ठों और उनकी सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को भंग कर दिया है। हरीश चौधरी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों और संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत यह फैसला लिया गया है।
दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है। इधर, कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव में जीत मिलने से आक्सीजन मिल गई है। राजनीतिक गलियारों में अब इसकी भी चर्चा तेज हो गई है।
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद एमपी कांग्रेस अब संगठन को और भी मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। दतिया में कांग्रेस की जीत के बाद यह संकेत मिलने लगे थे कि कांग्रेस कोई बड़ा फैसला कर सकती है। इसी सिलसिले में दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश संगठन की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवरी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे। उन्होंने मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्षों के कामकाज पर विस्तार से आंकलन भी किया। बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पिछले साल नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन, संगठन, विस्तार, बूथ स्तर की सक्रियता, सदस्यता अभियान, आदि की समीक्षा की गई। कमजोर प्रदर्शन करने वाले कई जिला अध्यक्षों के कामकाज पर गंभीर चर्चा भी हुई। इसी के बाद हरीश चौधरी का पत्र बुधवार को जारी हो गया। इसी के साथ अब पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठनात्मक बदलाव करेगी।