भोपाल

एमपी के सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली कई दवाएं अमानक, लगा बैन

MP News : दवाइयों की जांच के लिए मप्र पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन की तीन स्तरीय व्यवस्था हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में अमानक दवाइयां लगातार सामने आ रही हैं। अब सर्जरी या उसके बाद शरीर का कोई हिस्सा सुन्न करने के लिए लगाया जाने वाला ब्यूपीवैकेइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन अमानक मिला।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2025, 11:33 AM IST
substandard medicine

MP News : दवाइयों की जांच के लिए मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन की तीन स्तरीय व्यवस्था हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में अमानक दवाइयां(Non standard medicines) लगातार सामने आ रही हैं। अब सर्जरी या उसके बाद शरीर का कोई हिस्सा सुन्न करने के लिए लगाया जाने वाला ब्यूपीवैकेइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन अमानक मिला। यह लोकल एनेस्थीसिया के तौर पर उपयोग होता है। उज्जैन जिला अस्पताल में जब इस इंजेक्शन का मरीजों पर असर नहीं पड़ा तो अधीक्षक ने प्रयोगशाला में जांच कराई। दवा अमानक निकली। कॉर्पोरेशन ने इस दवा को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

कॉर्पोरेशन ने इसके दर अनुबंध को भी रद्द कर दिया है। कंपनी को भुगतान किए करीब तीन लाख रुपए भी जमा कराए गए हैं। पिछले 3 माह में एक विटामिन-बी कॉम्पलेक्स और बच्चों का बुखार दूर करने के लिए दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप भी अमानक मिली है।

सेंट्रल लैब की जांच में खुलासा

ब्यूपीवैकेइनहाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन रेडिएंट पेरेन्टेरल्स लिमिटेड वडोदरा (गुजरात) ने सप्लाई की थी। उज्जैन जिला अस्पताल में यह इंजेक्शन देने के बाद भी मरीजों के हिस्से सुन्न नहीं हुए, दर्द होता रहा। तब अधीक्षक ने सैंपल सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी कोलकाता को भेजा। इंजेक्शन के बैच आई-7बी24004 व आई-7बी24005 अमानक(Non standard medicines) मिले।

विटामिन और बच्चों की पैरासिटामोल ड्रॉप भी अमानक

सरकारी अस्पतालों(MP government hospital) में तकरीबन हर मरीज को दी जाने विटामिन बी कॉम्पलेक्स और पैरासिटामोल की टेबलेट भी अमानक मिली। कोटेक हेल्थकेयर हरिद्वार की सप्लाई विटामिन बी कॉम्पलेक्स टेबलेट का बैच सीएचटी 40560 भी शासकीय ड्रग लेबोरेटरी भोपाल की जांच में अमानक मिला। सैमकेस कंपनी रंगवासा इंदौर की सप्लाई की गई बच्चों के लिए पैरासिटामोल ओरल ड्रॉप्स का बैच एल-23-020ए भी अमानक मिला। इसे भी दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है।

Updated on:
16 Mar 2025, 11:33 AM IST
Published on: