भोपाल

अब ऑनलाइन मिलेगा ‘मैरिज सर्टिफिकेट’, इन 4 स्टेप से करें Apply

Marriage certificate: संबंधित वार्ड में पदस्थ नगर निगम कर्मचारी की तरफ से ऑनलाइन अपलोडेड दस्तावेजों के आधार पंचनामा तैयार किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2025, 3:41 PM IST
Marriage certificate
Marriage certificate (Photo Source - Patrika)

Marriage certificate: अगर आपको शादी का सर्टिफिकेट बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो ये खबर आपके काम की है। अब एमपी के भोपाल शहर में मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनेंगे। इसके लिए आपके घर बैठे रजिस्ट्रेशन करना होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि इस संबंध में निगम कमिश्नर संस्कृति जैन गुरुवार को बैठक भी कर चुकी हैं। जिसमें कहा गया है कि लोगों को विवाह पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्रवाई जल्दी पूरी करें। इसके लिए एक प्रोसेस बनाई गई है, जिसमें लोगों को अपनी शादी से जुड़ी पूरी जानकारी डालनी होगी और उसके बाद सारी कार्रवाई पूरी जाएगी।

ऑनलाइन जारी होगा सर्टिफिकेट

मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन पाने के लिए भोपाल नगर निगम की तरफ से प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। यहां पर आवेदक को ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और उसके बाद संबंधित वार्ड में पदस्थ नगर निगम कर्मचारी की तरफ से ऑनलाइन अपलोडेड दस्तावेजों के आधार पंचनामा तैयार किया जाएगा।

इसके बाद निगम द्वारा आपके कागजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। जिसे ऑनलाइन ही संबंधित व्यक्ति कही से भी डाउनलोड कर सकता है। ऐसे में उसे नगर निगम नहीं जाना होगा और अपने घर बैठे ही दस्तावेज मिल जाएगा।

जानें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको निगम की वेबसाइट www. bmconline.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर सिटीजन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यहां मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर जानकारी और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड होते ही 1100 रुपए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्स

  • दूल्हा-दुल्हन, माता-पिता और गवाहों के आधार कार्ड।
  • जिस स्थान पर शादी संपन्न हुई वहां का प्रमाण पत्र, शादी का कार्ड
  • मैरिज शाखा के अधिकारी केवल दूल्हा-दुल्हन को ऑफिस बुलाएंगे।
  • जोनल अधिकारी और एएचओ आवेदक के घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और प्रमाणपत्र देंगे।
Updated on:
19 Dec 2025, 3:41 PM IST
Published on: