भोपाल

एमपी में 40°C पार हुआ पारा, अचानक 5 डिग्री उछला तापमान, अब पड़ेगी भीषण गर्मी

MP Weather Update : प्रदेश का तापमान 40 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम में रिकॉर्ड की जा रही है। इसके अलावा, उज्जैन और नर्मदापुरम समेत 18 जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

2 min read
Heatwave Warning Issued for 12 Districts of MP Amidst Scorching Heat(Photo Source- Patrika)

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क होते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरु कर दिए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलम ये है कि, प्रदेश का तापमान 40 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रतलाम में रिकॉर्ड की जा रही है। इसके अलावा, उज्जैन और नर्मदापुरम समेत 18 जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। हालांकि, एमपी में इसका प्रभाव कम ही दिखाई देगा। यानी कुल मिलाकर अब सूबे में तेज गर्मी का दौर शुरु हो रहा है। बात करें बीते 24 घंटे की तो कई हिस्सों में गर्मी बढ़ी है। अधिकतम तापमान में औसत से 4 डिग्री अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

सड़क चोड़ीकरण के लिए मंदिर तोड़े जाने पर बवाल, दो पक्षों के बीच हुए पथराव में सब-इंस्पेक्टर घायल

40 डिग्री के पार हुआ पारा

24 घंटों के दोरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। यहां पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, धार का 39.2 डिग्री, खरगोन का 39 डिग्री, उज्जैन और गुना का 38 डिग्री, शाजापुर का 37.7 डिग्री, इंदौर-सागर और रायसेन का 37.6 डिग्री, छिंदवाड़ा का 37.5 डिग्री, श्योपुर-दतिया और मंडला का 37.4 डिग्री, खजुराहो का 37.2 डिग्री, बैतूल, दमोह और टीकमगढ़ का 37 डिग्री, भोपाल का 36.8 डिग्री, जबलपुर का 36.6 डिग्री और ग्वालियर का 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेशभर में बारिश का ब्रेक

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई। यानी अब प्रदेश का मौसम पूरी तरह से शुष्क हो चुका है। ऐसे में गर्मी का तीखा पन बढ़ता रहेगा। शाम के समय हवा में नमी भी कम दर्ज की गई, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ने लगी है। दिन में जहां नमी 30 से 50 फीसदी के बीच दर्ज हुई, वहीं शाम को ये और कम हो गई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी और तेज होगी। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। कई इलाकों में लू जैसे हालात बनने की भी संभावना है।

खास बातें

-एमपी में 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकला पारा।

-बीते 24 घंटों में रतलाम जिले में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी, अधिकतम तापमान 40.6 रिकॉर्ड किया गया।

-भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तेजी से बढ़ा तापमान।

-अप्रैल के अंत में गर्मी दिखाएगी तीखे तेवर।

ये भी पढ़ें

डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने 6 लोगों को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत
Updated on:
12 Apr 2026 01:51 pm
Published on:
12 Apr 2026 01:48 pm
Also Read
View All