भोपाल

Weather Update : केरल की दहलीज पर है मानसून, आपके राज्य में इस तारीख से शुरु होगी झमाझम बारिश

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून अपने निर्धारित समय यानी 15 जून के बाद राजधानी भोपाल में दस्तक दे सकता है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2022, 12:30 PM IST
News
Weather Update : केरल की दहलीज पर है मानसून, आपके राज्य में इस तारीख से शुरु होगी झमाझम बारिश

भोपाल. तीखी गरमी से परेशान हो चुके मध्य प्रदेशवासियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। बता दें कि, मानसून केरल की दहलीज पर आ पहुंचा है। आगामी एक दो दिन के भीतर ही देश में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून अपने निर्धारित समय यानी 15 जून के बाद राजधानी भोपाल में दस्तक दे सकता है।


मौसम विभाग की ओर से ये संभावना भी जताई गई है कि, इस बार दोनों ब्रांच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर यानी दो तरफ से मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक देने वाला है। प्रदेश में ये मानसूनी एंट्री प्रभावी तौर पर इंदौर और जबलपुर संभाग से हो सकती है। इस हिसाब से आगामी 20 जून तक मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो जाएगा।


प्री- मानसून की हुई थी धमाकेदार एंट्री, लेकिन...

धमाकेदार आगाज करने वाला प्री मानसून जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर-चंबल में अटक गया है। भोपाल में बादल तो आए, लेकिन सिर्फ बूंदाबांदी ही कर सके। इंदौर, उज्जैन को अब भी प्री-मानसून की बौछारों का इंतजार है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होगी।


अभी तेज बारिश की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक, 2 जून तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल-इंदौर में उमस रहेगी। नर्मदापुरम, उज्जैन समेत पश्चिमी मध्यप्रदेश में तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया किस आगामी दो हफ्तों तक इन इलाकों में भी ज्यादा बारिश की कोई संभावना नहीं है। सिर्फ जबलपुर, ग्वालियर, सागर और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में ही हल्की बारिश होगी। नमी तो आ रही है, लेकिन इंदौर-भोपाल में इसका ज्यादा असर नहीं है। 9 जून तक यही स्थिति रहेगी। इसके बाद से हल्की बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।


20 से 22 जून तक प्रदेशभर में सेट हो जाएगा मानसून!

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 27 मई तक केरल पहुंचने वाला था, लेकिन अे यह 30 मई तक केरल में फैल जाएगा। इसके बाद मध्य प्रदेश में 9 जून से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। सबकुछ ठीक रहा तो 20 से 22 जून तक प्रदेशभर में मानसून पूरी तरह सेट हो जाएगा।

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें

Published on: