7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारोबारी पर 8 साल से वेतन न देने का आरोप लगाते हुए कर्मचारी ने पिया कीटनाशक, CCTV में कैद हुई घटना

-कारोबारी पर 8 साल से वेतन न देने का आरोप-कर्मचारी ने कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास-परिजन ने कारोबारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप-कीटनाशक पीने से पहले हुआ विवाद CCTV में कैद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 May 2022, 11:59 AM IST

News

कारोबारी पर 8 साल से वेतन न देने का आरोप लगाते हुए कर्मचारी ने पिया कीटनाशक, CCTV में कैद हुई घटना

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालयर में एक कर्मचारी ने अपने बर्तन कारोबारी मालिक पर 8 साल की पगार का पैसा हड़पने का आरोप लगाकर उसके पुराने नौकर ने दुकान पर आकर कीटनाशक पी लिया। सरेआम आत्महत्या की कोशिश से सराफा बाजार में खलबली मच गई।


जहरीला कीटनाशक पीने से उसकी हालत बिगड़ी, कारोबारियों ने घबरा कर पुलिस और एम्बूलेंस को फोन लगाए। बाजार में पुलिस चौकी है, फिर भी पुलिस करीब आधे घंटे बाद आई। एम्बूलेंस तो पहुंची ही नहीं। तब तक पीडि़त वहीं पड़ा रहा। उस के परिचित के लोग पहुंचे तब उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत स्थिर है। परिजन ने बर्तन कारोबारी पर उसे प्रताडि़त करने के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- राम-कृष्ण मंदिर में साईं की मूर्ति देख भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- ऐसे मंदिर अब नहीं आऊंगा


ये है मामला

शहर के सराफा बाजार में स्थित बर्तन कारोबारी अशोक सिंघल की दुकान पर आकर उनके पुराने कर्मचारी मनीष प्रजापति ने कीटनाशक पी लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष और कारोबारी में पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं मनीष के परिजन का आरोप है कि, अशोक की दुकान पर वो बीते 8 साल से काम कर रहा है। मनीष पगार नहीं लेता था। पैसा सेठ के पास जमा रखता था। सेठ पर उसका 11 लाख 18 हजार रुपए जमा है। अब उसने पैसा मांगा तो सेठ ने पैसा देने से इंकार कर दिया। यहीं नहीं , मनीष को नौकरी से भी हटा दिया। दो तीन दिन पहले उसने फिर तकाजा किया तो अशोक के एक अन्य कर्मचारी लक्ष्मण रावत ने उसके साथ मारपीट की। इससे हताश होकर युवक ने शुक्रवार को अशोक की दुकान पर जाकर कीटनाशक पी लिया।