शहर के जैतपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ में खेत के कुंए में महिला का शव मिला था, जो लगभग 10 से 15 दिन पुराना था। वहीं, महिला का सिर और हाथ शरी के साथ नहीं था। थाना जैतपुर ने इसपर अपराध पंजीबद्ध किया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान देवगढ़ निवासी महिला के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि, मृतिका का अवैद्य संबंध गांव में ही गल्ला व्यापरी से था। संदेह पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मालून हुआ कि, संदेही शिवदयाल एक साल से मृतका को अपनी दूसरी पत्नी बनाकर रखे था।आरोप है कि, उसकी प्रेमिका किसी और के साथ संबंध में आ गई थी। बेवफाई से नाराज होकर आरोपी गल्ला कारोबारी ने हत्या करना कबूल कर लिया है।