भोपाल

Alert: 7 बाघों का मूवमेंट, शहर में हो गई नए बाघ की एंट्री, वन विभाग ने दी चेतावनी

MP News: राजधानी भोपाल का टाइगर फ्रेन्डली माहौल नए बाघ की एंट्री से बिगड़ सकता है। इसकी आशंका हरिहरपुर में बाघ का मूवमेंट दर्ज होने के बाद जताई गई।
less than 1 minute read
Oct 11, 2025
Tiger Movement in bhopal
Tiger Movement in bhopal (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP News: राजधानी भोपाल का टाइगर फ्रेन्डली माहौल नए बाघ की एंट्री से बिगड़ सकता है। इसकी आशंका हरिहरपुर में बाघ का मूवमेंट दर्ज होने के बाद जताई गई। केरवा और कलियासोत से यह करीब बीस किमी दूर है। यहां पांच टाइगर का मूवमेंट है। अनजान बाघ रायसेन में पकड़े गए टाइगर के परिवार से हुआ तो परेशानी बन सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक बाहरी बाघ का रवैया अलग है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा इंतजाम के निर्देश जारी किए है। केरवा और कलियासोत में दो शावक सहित सात बाघों का मूवमेंट है। शहरी क्षेत्र के आसपास है।

वन क्षेत्र में मूवमेंट दर्ज

टाइगर के रवैए पर वन विहार के संचालक विजय कुमार ने बताया कि रायसेन में एक बाघ का रेस्क्यू हुआ था। इसका रवैया आक्रामक था। जबकि राजधानी के बाघों का व्यवहार उसमें अलग है। यह अंतर जगह का होता है। डीएफओ लोक प्रिय भारती के मुताबिक वन क्षेत्र में मूवमेंट दर्ज हुआ है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है।

केरवा कलियासोत में मूवमेंट सबसे अधिक

केरवा और कलियासोत में बाधों का मूवमेंट सबसे अधिक है। हाल में एक शावक की मौजूदगी का मामला आया था। उसके बाद यहां अलर्ट बढ़ा गया है। ट्रैप कैमरों से मॉनीटरिंग हो रही है।

Updated on:
11 Oct 2025 08:19 am
Published on:
11 Oct 2025 08:19 am