भोपाल

नेहरू परिवार की तारीफ कर फंसे मंत्री विजयवर्गीय, अपनी ही पार्टी का बने निशाना

MP Assembly Special Session: मंत्री राकेश सिंह ने सदन में कहा, देश में पहली बार मप्र में टाइगर कॉरिडोर बनेगा। वहीँ, कैलाश विजयवर्गीय ने नेहरू परिवार से लेकर पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों की तारीफ कर अपनी ही सरकार और पार्टी के निशाने पर आ गए।

2 min read
Dec 18, 2025
कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya praises Nehru family: विधानसभा विशेष सत्र में बुधवार को मध्यप्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने पर बिना किसी ब्रेक के रात 11.20 बजे (12 घंटे 20 मिनट) तक विधायकों ने चर्चा की। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के 30 विधायकों ने अपने विचार सदन के समक्ष रखे।

इसके बाद मप्र को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने प्रदेश के किसान, युवा, महिला, पिछड़े और कमजोर वर्ग की समस्याएं बताकर सरकार को घेरा। (MP Assembly Special Session)

ये भी पढ़ें

संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हर साल बढ़ेगा वेतन, अनुकंपा नियुक्ति की होंगी

एमपी में बनेगा पहला टाइगर कॉरिडोर

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सदन में कहा, देश में पहली बार मप्र में टाइगर कॉरिडोर (Tiger Corridor) बनेगा। इसकी योजना पीडब्ल्यूडी ने बनाई है। इसमें प्रदेश के पांच टाइगर रिजर्व को चुनकर उन्हें जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों और बाहर से आने वाले लोग एक साथ कई टाइगर रिजर्व घूम सकेंगे। जल्द लोकपथ-2 मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा।

इसमें प्रदेश में आने बालों को ऐप से सभी रास्ते, दूरी, समय, टोल, पर्यटन और धार्मिक स्थल, अस्पताल, थाने, पेट्रोल पंपों आदि की जानकारी मिलेगी। मंत्री ने कहा, विभाग विभिन्न निर्माण संबंधी कामों की समय सीमा सॉफ्टवेयर के माध्यम से तय होगी। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य होगा।

प्रदेश में अब तक 40 लाख आवास बने

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, प्रदेश में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक 40 लाख से अधिक बन चुके हैं। मंत्री पटेल ने दावा किया कि 2026 तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट बनाने और उनकी कनेक्टिविटी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सरकार की योजनाएं बताई।

2047 विजन पर सदन में पक्ष-विपक्ष में टकराव

काग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा 2047 के विजन में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक बराबरी को साथ लेकर चलना होगा। कहा, प्रदेश में अभी 15.6% अनुसूचित जाति, 21.1% अनुसूचित जनजाति और 50.09% ओबीसी हैं। लेकिन अभी तक ओबीसी को 27% आरक्षण नहीं मिला है। दलितों के साथ प्रदेश में अत्याचार हो रहे हैं।

इस बीच उन्होंने अपने भाषण में पूर्व राष्ट्रपतियों का भी जिक्र किया। भाजपा विधायकों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो कांग्रेस विधायक सोहनलाल बाल्मीकि और बाला बच्चन ने सदन में सामाजिक स्थितियों पर चर्चा पर जोर दिया। सभापति अर्चना चिटनीस ने इस चर्चा को कार्यवाही से हटवा दिया।

नेहरू परिवार की तारीफ में मंत्री विजयवर्गीय ने पढ़े कसीदे

मोहन सरकार के वरिष्ठ और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को विशेष सत्र में नेहरू परिवार से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री में कांग्रेस नेताओं की तारीफ कर अपनी ही सरकार और पार्टी के निशाने पर आ गए। मंत्री विजयवर्गीय ने पहले लोकतंत्र के मंदिर में झूठ नहीं बोलने की सौगंध खाई और फिर एक के बाद एक तत्कालीन मुख्यमंत्रियों की खूबियां गिनाना शुरू किया। उन्होंने सदन में कहा, तब भोपाल रियासत के मुख्यमंत्री डॉ. शंकरदयाल शर्मा थे, जो बहुत बड़े राजनेता हुए।

नेहरू परिवार से उनके बड़े अच्छे तालुकात रहे। तब महाकौशल के मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल थे। वे भौ बहुत बड़े विद्वान थे और उनके भी नेहरू खानदान से बहुत अच्छे संबंध रहे। बाद में वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बनें। यही नहीं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व कमलनाथ की तारीफों के पुल भी बांध। इतना ही नहीं अर्जुन सिंह को उन्होंने चाणक्य की संज्ञा दी। हालांकि प्रदेश के गठन के बाद से अब तक के सभी मुख्यमंत्री चाहे वो भाजपा के हों या कांग्रेस के सभी के नाम बारी-बारी गिनाए और उनके कार्यकौशल की तारीफ भी की। लेकिन भाजपा और सरकार के बीच इसे कुछ अलग ही नजरिए से देखा जा रहा है। (MP Assembly Special Session)

ये भी पढ़ें

भोपाल में रोड क्रासिंग पर बनेंगे 2 ब्रिज, नए फ्लाईओवर को मिली मंजूरी

Published on:
18 Dec 2025 08:33 am
Also Read
View All

अगली खबर